फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Challan of 10 vehicles loaded with sand and gravel, three seizes

अवैध खनन को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी की अगुवाई में प्रशासनिक टीमों का छापा

Thu, 06 Jan 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Challan of 10 vehicles loaded with sand and gravel, three seizes
देहरादून। अवैध रूप से खनन करने वालों की धरपकड़ के लिए बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट देहरादून मनीष कुमार और उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार की अगुवाई में प्रशासनिक टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान रेत-बजरी से लदे 10 वाहनों का चालान किया गया। वहीं कागजात नहीं होने से तीन वाहनों को सीज कर दिया गया। साथ ही अवैध खनन के मामले में दो खनन माफिया पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर खनन माफिया में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई खनन माफिया रेत-बजरी से लदी गाड़ियों को लेकर जंगल के रास्ते से भाग निकलने में कामयाब रहे। दूसरी ओर जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने सभी उपजिलाधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि वे अपने अपने इलाकों में नियमित रूप से अभियान चलाएं। वह स्वयं प्रशासनिक टीमों के साथ औचक निरीक्षण करेंगे और यदि किसी भी इलाके में अवैध खनन होता पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान में ऐसे दो वाहनों को पकड़ा गया जिसमें निर्धारित मात्रा से अधिक रेेत-बजरी लदी थी। इस मामले में नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed