फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   central minister harish rawat

हरीश रावत को सड़क पर मिल रही चैंपियन की चुनौती

Thu, 14 Nov 2013 09:14 AM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Nov 2013 09:14 AM IST
विज्ञापन
central minister harish rawat

देहरादून की सुभाष रोड पर सचिवालय के करीब लगा होर्डिंग केंद्र्रीय मंत्री हरीश रावत को खुली चुनौती दे रहा है। मजे की बात यह कि इस होर्डिंग में मौजूद हरीश रावत भी मुस्कुरा रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल समय-समय अपनी पार्टी केलिए मुसीबत खड़ी करने वाले वज्रदेह विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने इस बार राजनीतिक रिंग में पत्नी कुंवरानी देवयानी सिंह को उतारा है।
विज्ञापन


देवयानी को बाकयदा लोस प्रत्याशी
होर्डिंग में देवयानी को बाकयदा हरिद्वार लोकसभा सीट का प्रत्याशी बताया गया है। जबकि इसी सीट से केंद्रीय मंत्री हरीश रावत सांसद हैं। न तो हरीश रावत ने यहां से दुबारा चुनाव लड़ने से इंकार किया है और न ही कांग्रेस पार्टी ने देवयानी को पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं ऐसे होर्र्डिंग्स न सिर्फ देहरादून बल्कि हरिद्वार आदि में भी लगाए गए हैं। होर्डिंग में ऊपर की ओर सोनिया गांधी, राहुल-प्रियंका गांधी, अंबिका सोनी और प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य की फोटो हैं।

सीएम को दी गई है प्रमुखता
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और हरीश रावत को बड़ी फोटो केसाथ प्रमुखता दी गई है। होर्डिंग में मुख्यमंत्री और उत्तराखंड सरकार को आपदा में खराब हुई फसलों का मुआवजा देने और किसानों के कर्ज माफी के लिए आभार जताया है।


इस संबंध में विधायक प्रणव सिंह का कहना है कि किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता भावी प्रत्याशी होता है। देवयानी भी भावी प्रत्याशी हैं बाकी फाइनल तो कांग्रेस हाईकमान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed