बेरोजगारों के खुशखबरी लाई केंद्र सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपने कोई तकनीकी या प्रोफेशनल कोर्स किया है और इंटर्नशिप के लिए भटक रहे हैं तो केंद्र सरकार आपके साथ है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की इसी वर्ष शुरू हुई ‘एमएचआरडी इंटर्नशिप स्कीम 2014’ में आवेदन कर सकते हैं। केंद्र सरकार छात्रों, युवाओं को प्रोफेशनली स्किल्ड करने के लिए दो माह के इंटर्नशिप बैच चला रही है।
इस दौरान युवाओं को दस हजार रुपए प्रतिमाह स्टाइपंड भी दिया जाएगा। अप्रैल 2015 में शुरू होने वाले बैच के लिए छात्र 28 फरवरी 2015 तक आवेदन कर सकते हैं।
इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को सरकार के विभिन्न विभागों में पॉलिसी मेकिंग के अलावा कई काम सीखने का मौका मिलेगा। इंटर्नशिप के अनुभव युवाओं को बेहतर रोजगार हासिल करने में मददगार साबित होंगे।
यहां होगी इंटर्नशिप
उच्च शिक्षा विभाग, आईआईटी, आईआईएम, एपेक्स बॉडी, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, स्किल्स डेवलपमेंट, वोकेशनल एजूकेशन, केंद्रीय विवि, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान, माइनॉरिटी एजूकेशन, स्कूल एजूकेशन एंड लिट्रेसी, एलिमेंट्री एजूकेशन, सेकेंडरी एजूकेशन, एडल्ट एजूकेशन एंड लिट्रेसी विभाग
इन छात्रों को मिलेगा मौका
ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन इन एजूकेशन, सोशल साइंसेज, साइंस, ह्यूमेनिटीज, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, आईसीटी, लॉ।
तीन साल वाले कोर्स के छात्र के लिए कम से कम दो साल यानी चार सेमेस्टर और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स वाले छात्र के लिए कम से कम तीन साल यानी छह सेमेस्टर पूरे होने जरूरी हैं। इंटर्नशिप वाले छात्र को अपने संस्थान के एचओडी या प्राचार्य से एनओसी भी लेनी होगी।
एक बैच हो चुका शुरू
योजना के तहत दो माह का पहला इंटर्नशिप बैच एक अक्तूबर से शुरू हो चुका है, जबकि दूसरा बैच एक दिसंबर 2014 से 31 जनवरी 2014 तक चलेगा। तीसरा बैच एक फरवरी 2015 से शुरू होगा। दिसंबर और फरवरी के बैच के लिए आवेदन पूरे हो चुके हैं।
यहां भेजें रेज्यूमे
सेक्शन ऑफिसर, स्टेब्लिशमेंट 4, रूम नंबर 235, सी-विंग, शास्त्री भवन, नई दिल्ली, 110115 या यहां करें मेल - harjeet.edu@nic.in