{"_id":"4f1987ab75cfa8751faeaf5f28020049","slug":"central-government-is-serious-on-ganga-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा को लेकर गंभीर है केंद्र सरकार: गंगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा को लेकर गंभीर है केंद्र सरकार: गंगवार
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 14 Jun 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जल संसाधन, गंगा पुनरोद्धार एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री संतोष गंगवार शनिवार को एक निजी कार्यक्रम के सिलसिले में हरिद्वार पहुंचे।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री शाम को दिव्य प्रेम सेवा मिशन पहुंचे।
कार्यकर्ताओं के सवालों पर बोले मंत्री
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी, संजीव त्यागी, संजय चौहान, मेयर मनोज गर्ग आदि ने केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके सामने गंगा स्वच्छता की बात रखी। जिस पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि गंगा को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। गंगा को लेकर ठोस प्लान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
दिव्य प्रेम सेवा मिशन पहुंचे मंत्री
केंद्रीय राज्यमंत्री शाम को चंडीघाट स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन पहुंचे। वहां पर मिशन के बच्चों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर मिशन के अध्यक्ष आशीष गौतम, डा. जितेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, यशवंत सिंह, प्रशांत खरे, विश्वास शर्मा, राजीव शर्मा, बालकृष्ण शास्त्री, आनंद रिछारिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन