फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   central government give budget for char dham yatra route

उत्तराखंडः PM मोदी की वजह से होगी चारधाम की कायापलट

Sun, 04 Sep 2016 07:53 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 04 Sep 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
central government give budget for char dham yatra route
पीएम मोदी - फोटो : ANI

चारधाम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में केंद्र सरकार ने साढ़े चार सौ करोड़ रुपये के दो और प्रोजेक्ट लांच कर दिए हैं।

विज्ञापन


इसके तहत 70 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। धसकने वाले पहाड़ों के किनारे दीवार बनाई जाएगी, जिससे मार्ग बाधित न हो। सड़कों के किनारे ‘व्यू प्वाइंट’ विकसित किए जाएंगे।

इन दोनों प्रोजेक्ट के लिए साढ़े चार सौ करोड़ की धनराशि भी आवंटित कर दी गई है। इन प्रोजेक्ट के साथ डिजिटल इंडिया अभियान को भी शामिल किया गया है। 

विज्ञापन

central government give budget for char dham yatra route
PM Narendra Modi - फोटो : file photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सितंबर-अक्तूबर में चारधाम दौरे पर आने की चर्चा है। मोदी के यहां आने से पहले केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय सारी व्यवस्था दुरुस्त कर देना चाहता है।

केंद्र ने ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग तक 70 किमी दूरी के लिए साढ़े चार सौ करोड़ रुपये के दो प्रोजेक्ट लांच किए हैं। इन प्रोजेक्ट से डिजिटल इंडिया को तो जोड़ा ही गया है।

इसके साथ ‘व्यू प्वाइंट’ बनाने के लिए भी कहा गया है। साढ़े चार सौ करोड़ बजट से ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग तक सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा। कौड़ियाला, देवप्रयाग, श्रीनगर में ट्रक और बस खड़ी करने के लिए ले बाई, शेड्स बनाए जाएंगे।

यहीं पर ‘व्यू प्वाइंट’ बनेंगे। अगर सफर के दौरान किसी की तबीयत खराब हो जाती है तो व्यू प्वाइंट के साथ बनाए जाने वाले रेस्ट हाउस में लोगों के लिए प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था रहेगी।

अभी आठ प्रोजेक्ट पर चल रहा काम

central government give budget for char dham yatra route
money

अभी चारधाम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के तहत साढ़े सात सौ करोड़ से आठ प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इन दो प्रोजेक्ट के लांच होने से अब 1200 करोड़ के 10 प्रोजेक्ट शुरू हो गए हैं।

पेयजल निगम, ऊर्जा को 74 करोड़ का काम
केंद्र सरकार ने राज्य एजेंसी उत्तराखंड पेयजल निगम और ऊर्जा विभाग को भी चारधाम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में काम दिया है।

केंद्र सरकार ने दोनों विभागों को 74 करोड़ का प्रोजेक्ट दिया है। इसके तहत 900 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे हैंडपंप लगाए जाने हैं। पुराने हैंडपंप बदले जाएंगे। इसके साथ ही बिजली की पुरानी लाइनों और पाइप लाइनों को दुरुस्त किया जाएगा। 

चारधाम परियोजना के तहत दो प्रोजेक्ट और लांच कि ए गए हैं। केंद्र ने साढ़े चार सौ करोड़ रुपये धनराशि आवंटित कर दी है। दो नए प्रोजेक्ट मिलने से यात्रियों को और सुविधाएं मिलेंगी।
- पीके मौर्या, परियोजना निदेशक उत्तराखंड, केंद्रीय सड़क परिवहन, राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed