फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Center summoned report in Purola and Chakrata case cutting hundreds of green Trees Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: पुरोला और चकराता मामले में केंद्र ने तलब की रिपोर्ट, सैकड़ों हरे पेड़ों को काटने का मामला

Mon, 27 Nov 2023 01:51 PM IST
रेनू सकलानी विनोद मुसान, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विनोद मुसान, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 27 Nov 2023 01:51 PM IST
सार

मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति चकराता और डीएफओ स्तर पर पुरोला में जांच जारी है। दोनों ही मामलों में अब तक 23 से भी ज्यादा अधिकारी और कर्मचारियों पर निलंबन या अटैचमेंट की कार्रवाई हो चुकी है।

विज्ञापन
Center summoned report in Purola and Chakrata case cutting hundreds of green Trees Uttarakhand news in hindi
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून जिले के चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज और उत्तरकाशी जिले के पुरोला टौंस वन प्रभाग में बड़े पैमाने पर काटे गए संरक्षित प्रजाति के देवदार और कैल के पेड़ों के मामले का केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है।

विज्ञापन

इस मामले में केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने उत्तराखंड सरकार से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। दोनों वन प्रभागों में बड़े पैमाने पर देवदार और कैल प्रजाति के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आने के बाद कई स्तरों पर जांच हो चुकी है, जबकि मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति चकराता और डीएफओ स्तर पर पुरोला में जांच जारी है।

विज्ञापन

शिकायती पत्र केंद्र सरकार को था भेजा
दोनों ही मामलों में अब तक 23 से भी ज्यादा अधिकारी और कर्मचारियों पर निलंबन या अटैचमेंट की कार्रवाई हो चुकी है। इन दोनों ही मामलों में अमर उजाला ने सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित की थीं। इसके बाद पर्यावरणविद सुरेश भाई ने अमर उजाला की इन खबरों की कटिंग के साथ एक शिकायती पत्र केंद्र सरकार को भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें उन्होंने पूरे मामले में अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराने का भी अनुरोध किया था, लेकिन वन विभाग की ओर से अब तक उन्हें कोई जवाब नहीं दिया गया। अब वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के सहायक वन महानिरीक्षक (वन सुरक्षा) डॉ. शोभिता अग्रवाल ने उत्तराखंड सरकार को पत्र लिखकर पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।



ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel Rescue Live : 41 जिंदगियां...16 दिन, वर्टिकल ड्रिलिंग का काम जारी, यमुनोत्री में बर्फबारी

इसमें कहा गया कि पूरे मामले की जांच के साथ ही मौजूदा अधिनियमों, नियमों और विनियमों के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट यथाशीघ्र मंत्रालय को उपलब्ध कराई जाए। मंत्रालय का पत्र प्राप्त होने के बाद जहां एक ओर वन विभाग में हड़कंप की स्थिति है, वहीं आरोपी अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed