फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Center cheap loan will change the face of 14 bodies of the state Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: केंद्र के सस्ते ऋण से बदलेगी राज्य के 14 निकायों की सूरत, विकास परियोजनाओं के प्रस्ताव मांगे

Mon, 07 Aug 2023 02:15 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 07 Aug 2023 02:15 PM IST
सार

वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक 50 हजार से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों को नए और चालू अवस्थापना कार्यों के लिए इस फंड से सस्ता ऋण मिलेगा। सभी निकायों में पूर्व से चल रही परियोजनाओं और नए प्रस्तावों की डीपीआर शासन को भेजने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Center cheap loan will change the face of 14 bodies of the state Uttarakhand news in hindi
रुपये - फोटो : pixabay

विस्तार

केंद्र सरकार के सस्ते ऋण से राज्य के 14 टियर-2 और टियर-3 श्रेणी के शहरों की सूरत बदलेगी। इसके लिए केंद्र ने अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (यूआईडीएफ) बनाया है, जिससे राज्य को 1.5 प्रतिशत कम ब्याज दर पर ऋण मिलेगा।

विज्ञापन

सचिव वित्त दिलीप जावलकर की ओर से जारी पत्र के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के केंद्रीय बजट में अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड की स्थापना की है। इससे देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में अवस्थापन विकास कार्यों के लिए ऋण दिया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक 50 हजार से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों को नए और चालू अवस्थापना कार्यों के लिए इस फंड से सस्ता ऋण मिलेगा। उन्होंने सभी निकायों में पूर्व से चल रही परियोजनाओं और नए प्रस्तावों की डीपीआर शासन को भेजने को कहा है। यह प्रस्ताव केंद्रीय वित्त मंत्रालय को भेजे जाएंगे। इसके बाद राष्ट्रीय आवास बैंक से ऋण मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं टियर-2 के निकाय

रुड़की, हल्द्वानी, हरिद्वार, काशीपुर, कोटद्वार, ऋषिकेश, रुद्रपुर व देहरादून नगर निगम

ये हैं टियर-3 के निकाय

डोईवाला, जसपुर, मंगलौर, पिथौरागढ़, रामनगर व देहरादून कैंट

ये भी पढ़ें...Historical Building:  900 साल पुरानी इमारत का नया स्वरूप है यूएसडीएमए की नई बिल्डिंग, जानिए है क्या इसकी खासियत

इस तरह की सुविधाएं मिलेंगी

यूआईडीएफ के माध्यम से मिलने वाले बजट से शहरों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत की जाएंगी। नालों और सीवर की सफाई का 100 फीसदी काम मशीनों से किया जाएगा। सूखे और गीले कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन किया जाएगा। इन शहरों के निकायों को मजबूत बनाया जाएगा, ताकि वह अपने म्यूनिसिपल बॉन्ड निकाल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed