{"_id":"e5ef1e76ae9b90ca4db6c5ed6a20218b","slug":"center-and-defence-personnel-will-receive-car-in-four-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दी ग्राहकों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दी ग्राहकों को राहत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 15 Sep 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते माह के आखिरी सप्ताह में कार लोन लेने के लिए कुल वार्षिक आय की सीमा बढ़ाकर छह लाख कर दिए जाने के बाद अब स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) ने कुछ ग्राहकों को राहत दी है।
विज्ञापन
केंद्र, रेलवे और रक्षा कर्मियों के लिए शर्तों में तब्दीली करते हुए कुल वार्षिक आय की सीमा घटाकर चार लाख रुपए कर दी है। एसबीआई, ऋण शाखा के डीएस रावत के अनुसार बाध्यता यह है कि इन कर्मियों की तनख्वाह एसबीआई में ही आती हो।
विज्ञापन
अन्य सभी शर्तें सामान्य ग्राहक वाली ही लागू होंगी। मसलन लोन की पुनर्भुगतान अवधि 84 माह तय की गई है। प्रोसेसिंग फीस न्यूनतम 1020 रुपए से लेकर अधिकतम 10 हजार 200 रुपए तक रहेगी। इसका प्रतिशत प्रतिशत 0.51 निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
इसलिए बढ़ाई थी आय सीमा
बैंक ने महंगाई को देखते हुए कार लोन के लिए वार्षिक आय सीमा में बढ़ोत्तरी की थी। एक अधिकारी के मुताबिक बैंक की बढ़ती नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) भी इसका एक कारण माना जा सकता है।
कार लोन के खास बिंदु
आवेदक की उम्र 21 से 65 साल के बीच हो
कार लोन की राशि की अधिकतम सीमा तय नहीं
शुद्ध वार्षिक आय के चार गुना तक ही लोन मिलेगा
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...