फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में फूलदेई उत्सव: सज धज कर फूलों की टोकरी लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे बच्चे, योगी आदित्यनाथ सहित कई हस्तियों ने दी बधाई, तस्वीरें

Mon, 14 Mar 2022 04:17 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़वाल Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 14 Mar 2022 04:17 PM IST
सार

#phooldei फूलदेई, छम्मा देई, देणी द्वार, भर भकार जैसे मांगल गीतों के साथ प्रकृति देवी को आभार प्रकट करने का लोकपर्व फूल संक्रांति (फूलदेई) का पर्व आज से उत्तराखंड में शुरू हो गया है। यह त्योहार अपने आप में बेहद अनोखा और महत्वपूर्ण संदेश समाज को देता है। यह बच्चों को प्रकृति प्रेम की शिक्षा बचपन से ही देने का एक आध्यात्मिक पर्व भी है।

विज्ञापन
Phooldei folk festival Celebration in Uttarakhand: Children reached the Chief Minister residence with a basket of flowers, See photos...
फूलदेई - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में आज से फूलदेई का उत्सव शुरू हो गया है। सुबह-सुबह ही बच्चे हाथों में फूलों की टोकरी लेकर लोगों के घरों की देहरी पर फूल डालने निकल पड़े हैं। राजधानी में कुछ बच्चे सीएम आवास पहुंचे हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया।


पुष्कर सिंह धामी ने  प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की। उन्होंने अपने आवास पर पहुंचे बच्चों को उपहार भेंट किये। शशिभूषण मैठाणी एवं पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें...सोनिया से कैसे नजरें मिलाऊंगा: फिर छलका हरीश रावत का दर्द, कहा- दिल्ली जाने की कल्पना मात्र से ही मेरे पांव और मन भारी

कार्यक्रम के दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने कहा कि फूलदेई उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। कहा कि किसी भी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास करने होंगें।
Phooldei folk festival Celebration in Uttarakhand: Children reached the Chief Minister residence with a basket of flowers, See photos...
फूलदेई - फोटो : अमर उजाला
चैत्र की संक्रांति से पूरे माह तक बच्चे घरों और मंदिरों की देहरी पर रंग-बिरंगे फूलों को बिखरेंगे। भारतीय सनातन संस्कृति में प्रत्येक संक्रांति को पर्व के रूप में मनाया जाता है, लेकिन चैत्र संक्रांति के दिन प्रकृति संरक्षण को समर्पित फूल देई का पर्व मनाने की परंपरा है। फूलों का यह पर्व पूरे मास चलेगा।

Phooldei folk festival Celebration in Uttarakhand: Children reached the Chief Minister residence with a basket of flowers, See photos...
फूलदेई - फोटो : अमर उजाला
चैत की संक्रांति यानी फूल संक्रांति से शुरू होकर इस पूरे महीने घरों की देहरी पर फूल डाले जाते हैं। फूल डालने वाले बच्चे फुलारी कहलाते हैं। फूलदेई संक्रांति पर नगर और गांव के बच्चे सुबह उठकर खेत-खलिहानों के आस-पास उगे रंगीन फूल चुनकर लाए और सूर्योदय से पूर्व घरों की देहरी पर डालना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Phooldei folk festival Celebration in Uttarakhand: Children reached the Chief Minister residence with a basket of flowers, See photos...
फूलदेई - फोटो : अमर उजाला
बच्चे ने गांव और मोहल्ले की ओर निकलकर फूल देई छम्मा देई दैणी द्वार भर भकार यो देई सौं बारंबार नमस्कार... गीत गाते हुए आस-पास के घरों और मंदिरों की देहरी पर फूल बिखेरत डाले। लोगों ने भी बच्चों को आशीर्वाद के साथ ही भेंट स्वरूप मिठाई और दक्षिणा दी।
विज्ञापन
Phooldei folk festival Celebration in Uttarakhand: Children reached the Chief Minister residence with a basket of flowers, See photos...
फूलदेई - फोटो : अमर उजाला
पं. हर्षमणि बहुगुणा ने बताया कि फूलदेई उत्सव बच्चों के प्रमुख त्योहार में शामिल है। यह मौल्यार वसंत का भी पर्व है। इन दिनों उत्तराखंड में फूलों की चादर बिछी दिखती है। माना जाता है कि घर के द्वार पर फूल डालकर ईश्वर भी प्रसन्न होंगे और खुशियां बरसाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed