फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोटद्वार: छोटी सी बात पर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला, धारदार हथियार से एक को मौत के घाट उतारा, तीन गंभीर घायल, तस्वीरें...

Sun, 13 Mar 2022 07:11 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 13 Mar 2022 07:11 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Kotdwar: One killed three injured in a fight between two groups
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के लकड़ी पड़ाव वार्ड में रविवार दोपहर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गया। धारदार हथियार के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का कोटद्वार बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।



दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के कारण क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। घटनास्थल और बेस अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। देर शाम तक पुलिस को तहरीर का इंतजार था। बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामले की अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। 

रविवार दिन के करीब एक बजे लकड़ी पड़ाव में उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हो गई। देखते ही देखते खूनी संघर्ष हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार मामले को शांत किया। करीब एक घंटे तक चले मारपीट और बवाल में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें...हरीश रावत: दो दिन शांत बैठने के बाद फिर तेवरों के साथ लौटे हरदा, खुद को योद्धा बताते हुए आलोचनाओं का दिया जवाब

घायलों को बेस अस्पताल लाया गया, जिसमें एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामला बढ़ता देख हरकत में आई पुलिस ने बेस अस्पताल का मुख्य गेट बंद कर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। साथ ही घटना स्थल लकड़ी पड़ाव में भी पीएसी समेत पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। 

Uttarakhand Kotdwar: One killed three injured in a fight between two groups
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉ. अभिनव ने बताया कि चार लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल आए थे। अशरफ (60) पुत्र शहीद अहमद निवासी आमपड़ाव के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट लगी थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इमरान (45) पुत्र शहीद अहमद निवासी आमपड़ाव, इकरार (26) पुत्र मुईनउद्दीन निवासी आमपड़ाव और नदीम अहमद (31) निवासी रतनपुर कुंभीचौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों को भर्ती कर दिया गया है।  
Uttarakhand Kotdwar: One killed three injured in a fight between two groups
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विवाद और संघर्ष में घायल हुए इकरार ने बताया कि नदीम के ससुर की मौत होने के बाद वे सभी उनका अंतिम संस्कार कर के लौट रहे थे। नदीम अपनी बहन को छोड़ने के लिए बाइक से लकड़ी पड़ाव जा रहा था। इस बीच लकड़ी पड़ाव में ट्यूबवेल के पास किसी बात को लेकर वहां के कुछ युवाओं से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Kotdwar: One killed three injured in a fight between two groups
घायल - फोटो : अमर उजाला
विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। नदीम के साथ मारपीट होने की सूचना मिलते ही वे उसे छुड़ाने के लिए गए थे। इतने में बगल की गलियों से निकलकर लोगों ने उनपर पथराव करते हुए लोहे की रॉड, फावड़ा और अन्य धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार उनका बचाव किया। 
विज्ञापन
Uttarakhand Kotdwar: One killed three injured in a fight between two groups
क्राइम स्पॉट - फोटो : अमर उजाला
कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए । कहा कि पुलिस की मौजूदगी में लोग उनके परिजनों को मारते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। कहा कि मारपीट करने वाले शराब, स्मैक और गांजा का अवैध कारोबार करते हैं। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा देते हुए मृतक के परिजनों को शांत कराया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed