{"_id":"de75a6bf92b99ea99e3caf60397c6af2","slug":"celebration-of-mahatma-gandhi-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में याद किए गए युग पुरुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में याद किए गए युग पुरुष
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 03 Oct 2013 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में बुधवार को युग पुरुष महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को विभिन्न संगठनों द्वारा याद किया गया। इस दौरान लोगों ने उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
पढ़ें, रामपुर तिराहा कांडः मुलायम सिंह यादव बन गए थे 'विलेन'
विज्ञापन
बुधवार को राजभवन में राज्यपाल अजीज कुरैशी ने दोनों राष्ट्रनेताओं को श्रद्धांजलि दी। अपर सचिव राज्यपाल डी. सेंथिल पांडियन, वित्त नियंत्रक पूनम सोबती, एडीसी मेजर चौधरी और नीलेश आंनद भरणे आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने बापू और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने भी श्रद्धांजलि दी। मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने सचिवालय में श्रद्धांजलि दी। सिविल डिफेंस कोर पोस्ट नंबर आठ (उत्तरी प्रभाग) ने आईएमए ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया। वार्डन प्रमोद डोभाल, डा. पीके गोयल, संजीव कुमार, राजेंद्र, घनश्याम, संदीप आदि शामिल रहे।
देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम
जलविद्युत निगम लिमिटेड में देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम हुआ। निदेशक मानव संसाधन एसके चोपड़ा, निदेशक वित्त सीपी मदान, निदेश परिचालन पुरुषोत्तम सिंह, महाप्रबंधक एनके माहेश्वरी, राकेश कुमार आदि शामिल रहे।
उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आमवाला स्थित बाल भवन में कार्यक्रम हुआ। उपाध्यक्ष सुशील चंद्र डोभाल ने ध्वजारोहण किया। महासचिव पुष्पा मानस, संयुक्त सचिव बीके डोभाल आदि उपस्थित रहे।
मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने पलटन बाजार स्थित गांधी आश्रम शोरूम में ध्वजारोहण किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत और प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश सुमन ध्यानी ने दोनों राष्ट्रनेताओं को श्रद्धांजलि दी।
पढ़ें, ब्रायन लारा आज दून में मारेंगे चौके-छक्के
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस मुख्यालय में गांधी और शास्त्री को स्मरण किया। जिलाध्यक्ष दीन मोहम्मद, टीसी भारती, योगेश चालगा, अनिल सिंगरी आदि मौजूद रहे।
छात्र चेतना संगठन ने भी श्रद्धांजलि दी। गांधी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अवधेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। वर्णी जैन इंटर कॉलेज में भी ध्वजारोहण हुआ। डीएवी कॉलेज में प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने श्रद्धांजलि दी। महासचिव जोगेंद्र सिंह ने आर्यन कार्यकर्ताओं संग कालेज में पौधरोपण किया।
गांधीजी के आदर्शों से रूबरू कराया
एनएसएस ने जीजीआईसी राजपुर रोड में छात्राओं को गांधीजी के आदर्शों से रूबरू कराया। समन्वयक विनीत विश्नोई, प्राचार्य मोहिनी थपलियाल, कार्यक्रम अधिकारी बीना भंडारी आदि मौजूद रहे। नर्सिंग कॉलेज चंदरनगर में महानिदेशक डा. आरपी भट्ट ने श्रद्धांजलि दी। हिमगिरी जी विवि में छात्रों ने बापू शृंखला बनाई।
पढ़ें, गांधी जयंती पर डेढ़ दशक से मना रहे काला दिवस
पूर्व कुलपति एएन पुरोहित, हिमगिरी विवि के कुलपति प्रो. एससी बागड़ी, कुलसचिव डा. गीता राय, प्रो. चक्रधर कंडवाल आदि मौजूद रहे। संत निरंकारी मंडल के सत्संग में ज्ञान प्रचारक राकेश मुतरेजा ने गांधी और शास्त्री के जीवन का संदेश दिया। प्रचार मंत्री भगवत प्रसाद जोशी, विजय रावत आदि मौजूद रहे।
नगर निगम प्रेक्षागृह में ‘स्वर्णिम भारत’ कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि विधायक हरबंस कपूर, मेयर विनोद चमोली और डा. एस फारुख ने अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख दी। डीएवी इंटर कॉलेज के छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया।
डॉ. एनएस बिष्ट, सुरेंद्र मोगा, विकास गर्ग, अंबरीश शास्त्री, सरिता गौड़ को सम्मानित किया गया। बबीता सहोत्रा, सूर्यकांत धस्माना आदि उपस्थित रहे। पटेलनगर में गांधीयन पर्यटन के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। डा. शंकर काला ने कहा कि पर्यटन और भ्रमण को मानव के मौलिक अधिकारों में शामिल किया जाना आवश्यक है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...