{"_id":"a48648a24e78b39fae280de2e6da988f","slug":"celebration-in-dhoni-s-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक को पटकनी, जश्न में डूबा 'कैप्टन कूल' का गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक को पटकनी, जश्न में डूबा 'कैप्टन कूल' का गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, जैंती (अल्मोड़ा)
Updated Sun, 15 Feb 2015 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व कप क्रिकेट मैच में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत से उत्तराखंड स्थित धोनी के गांव में जश्न का माहौल है। अल्मोड़ा में क्रिकेट प्रेमी तिरंगे के साथ नारेबाजी करते हुए मालरोड पर निकले और खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
वहीं भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक गांव ल्वाली भी जीत के जश्न में डूब गया। भारतीय टीम की जीत के लिए धौनी के चाचा-चाची ने कुलदेवी की पूजा की।
विज्ञापन
चाचा ने की कुलदेवी की पूजा
भारत की जीत पर अल्मोड़ा में भी लोगों ने खुशी जताई। युवाओं की टोली तिरंगे के साथ खुशी का इजहार करने शहर की सड़कों पर निकल पड़ी।।
ल्वाली गांव में सुबह से ही धौनी के चाचा घनपत सिंह, चाची माधवी देवी समेत अन्य परिजन मैच देख रहे थे। इससे पहले परिजनों ने भारतीय टीम की जीत के लिए कुलदेवी मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
हुई आतिशबाजी
मैच का परिणाम घोषित होने के बाद गांव में क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और मिठाई बांटी।