{"_id":"5c9d0277bdec22140966e398","slug":"cbse-take-action-on-children-home-academy-principal-for-student-murder-in-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र हत्या प्रकरण: चिल्ड्रन होम एकेडमी के प्रिंसिपल सीबीएसई में तलब, गिर सकती है गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र हत्या प्रकरण: चिल्ड्रन होम एकेडमी के प्रिंसिपल सीबीएसई में तलब, गिर सकती है गाज
Thu, 28 Mar 2019 10:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पूर्व कक्षा सात के छात्र की हत्या के मामले में चिल्ड्रन होम स्कूल के प्रिंसिपल को बृहस्पतिवार को सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय में तलब किया गया। प्रिंसिपल ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि घटना स्कूल परिसर में नहीं हुई बल्कि स्कूल से दूर एक हॉस्टल में हुई है।
विज्ञापन
बता दें कि दो दिन पूर्व रानीपोखरी (ऋषिकेश) में चिल्ड्रन होम स्कूल के कक्षा सात के छात्र की दो साथी छात्रों ने बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस दो आरोपी छात्रों और दो शिक्षकों को जेल में डाल चुकी है।
विज्ञापन
घटना की गंभीरता को देखते हुए सीबीएसई ने स्कूल के प्रिंसिपल को क्षेत्रीय कार्यालय में तलब किया था। बृहस्पतिवार को प्रिंसिपल सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह के कार्यालय में पहुंचे। क्षेत्रीय अधिकारी ने पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर रिपोर्ट सीबीएसई के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली को भेज दी है।
विज्ञापन