{"_id":"62dadb5a57d5641d470b2f15","slug":"cbse-result-2022-10th-class-topper-agrima-wants-to-join-civil-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Result: सिविल सेवा में जाकर देश सेवा करना चाहती हैं 10वीं की टॉपर अग्रिमा, बताया सफलता का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Result: सिविल सेवा में जाकर देश सेवा करना चाहती हैं 10वीं की टॉपर अग्रिमा, बताया सफलता का राज
Fri, 22 Jul 2022 10:51 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 22 Jul 2022 10:51 PM IST
सार
अग्रिमा ने बताया कि उन्होंने टर्म वन और टर्म टू में अलग-अलग योजना बनाकर पढ़ाई की। कक्षा दसवीं की एनसीईआरटी की पढ़ाई खुद से की है।
विज्ञापन
अग्रिमा प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 99.8 फीसदी अंक हासिल कर देहरादून रीजन में टॉप करने वाली दून की अग्रिमा प्रधान सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं। फिलहाल वह शहर के एक कोचिंग संस्थान में नीट की तैयारी कर रही हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
CBSE Result 2022: बेटियों ने फिर छुआ आसमान, यहां पढ़ें दून रीजन के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट
विज्ञापन
द एशियन स्कूल की अग्रिमा प्रधान के पिता एसके प्रधान सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। वर्तमान में वह भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अग्रिमा ने बताया कि उन्होंने टर्म वन और टर्म टू में अलग-अलग योजना बनाकर पढ़ाई की। कक्षा दसवीं की एनसीईआरटी की पढ़ाई खुद से की है।
विज्ञापन
उनकी पढ़ाई में माता-पिता ने मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। माता सुभाश्री प्रधान पढ़ाई में उनकी मदद करती थीं, जबकि पिता पढ़ाई की योजना बनाते थे। इसके दम पर उन्होंने यह सफलता हासिल की। अग्रिमा ने बताया कि बारहवीं के लिए उन्होंने विज्ञान वर्ग का चयन किया है। वह अभी मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन भविष्य में सिविल सेवा में जाना चाहती हैं।