फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBSE Result 2022: बेटियों ने फिर छुआ आसमान, यहां पढ़ें दून रीजन के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट

Fri, 22 Jul 2022 10:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Cbse Board 10th 12th Result 2022: Doon reason toppers full list
खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इस बार भी बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ते हुए परचम लहराया। देहरादून परिक्षेत्र में 10वीं में 95.43 फीसदी छात्राएं और 92.01 छात्र सफल रहे। 12वीं में 89.36 फीसदी छात्राएं और 82.59 छात्र पास हुए। 12वीं में उत्तराखंड के अभिनव, हरमन और यूपी के कशिश यादव ने 99.6 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से परिक्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 10वीं में देहरादून की अग्रिमा प्रधान ने 99.8 फीसदी अंक पाकर परिक्षेत्र में टॉप किया।



CBSE 12th Result 2022: आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं दून रीजन की टॉपर हरमन

सीबीएसई की ओर से सुबह पहले 12वीं का और दोपहर बाद 10वीं का परिणाम जारी किया गया। देहरादून परिक्षेत्र में 12वीं के 85.39 फीसदी और उत्तराखंड में 83.68 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल रहे। 10वीं में परिक्षेत्र में 93.43 फीसदी और उत्तराखंड में 94.32 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल रहे। देहरादून परिक्षेत्र में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के साथ उत्तर प्रदेश के आठ जिले भी शामिल हैं। इनमें रामपुर, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, सहारनपुर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर और बिजनौर हैं।

बोर्ड परीक्षा के लिए संबद्ध 877 स्कूलों से कक्षा 12वीं के लिए 69,825 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। 69,413 छात्रों ने 309 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी। इनमें से 40,732 छात्र और 28,681 छात्राएं शामिल हैं। 12वीं में ऋषिकेश के अभिनव उनियाल, ऊधमसिंह नगर की हरमन कौर बब्बर और उत्तर प्रदेश के अमरोहा की कशिश यादव ने 498 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से रीजन में टॉप किया।

Cbse Board 10th 12th Result 2022: Doon reason toppers full list
खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 85,586 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। 85,177 छात्रों ने परीक्षा दी। इसमें 79,582 छात्र पास हुए। बोर्ड से संबद्ध 1119 स्कूलों के छात्रों ने 311 केंद्रों पर परीक्षा दी। इनमें 50,892 छात्र और 34,285 छात्राएं शामिल हैं।

Cbse Board 10th 12th Result 2022: Doon reason toppers full list
खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई क्षेत्रीय अधिकारी जयप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर परिणाम तैयार किया गया है। बोर्ड की प्राथमिकता शिक्षा गुणवत्ता में सुधार करने के साथ छात्रों में सीखने की क्षमता का विकास करना है। कोरोनाकाल में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई की ओर से पहली बार बोर्ड परीक्षा को दो भागों में आयोजित किया गया था। बोर्ड ने टर्म-1 के अंकों को 30 फीसदी और टर्म-2 के अंकों को 70 फीसदी वेटेज देकर फाइनल परिणाम जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cbse Board 10th 12th Result 2022: Doon reason toppers full list
खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

देहरादून रीजन में हाईस्कूल के टॉपर 

अग्रिमा प्रधान-  499- द एशियन स्कूलस देहरादून, उत्तराखंड
अनुग्रह बागला-  498-एथेनिया हाईस्कूल मोहिउद्दीनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेेश
देवांश गुप्ता -  498-एथेनिया हाईस्कूल मोहिउद्दीनपुर सहारनपुर, उत्तर प्रदेेश
मनस्वी- 498- एथेनिया हाईस्कूल मोहिउद्दीनपुर सहारनपुर, उत्तर प्रदेेश
राघव अग्रवाल- 498 - माउंटफोर्ट स्कूल रुड़की, हरिद्वार, उत्तराखंड
सक्षम राय-  498- आचार्यकुलम एनआर पतंजलि योगपीठ फेज टू, हरिद्वार, उत्तराखंड
अक्षरा त्यागी-  497- जवाहर नवोदय विद्यालय, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
अनुष्का प्रीतम-  497- एमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड
खुशी भारद्वाज-  497- रैन पब्लिक स्कूल, कौशलगंज बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश
रुद्रप्रताप सिंह-  497- मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल, मंडावर रोड बिजनौर, उत्तर प्रदेश
रिया जिंदल-  497- द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल, काशीपुर ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड
वैभव चौहान-  497- एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी, कांठ रोड मुरादाबाद, ऊधमसिंह नगर
विनायक वार्ष्णे- 497- डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल, बबराला, संभल, उत्तर प्रदेश

विज्ञापन
Cbse Board 10th 12th Result 2022: Doon reason toppers full list
खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

12वीं कक्षा में देहरादून रीजन के टॉपर

1-अभिनव उनियाल- 498-डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश, देहरादून
1-हरमन कौर बब्बर- 498-आरएएन पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर 
1-कशिश यादव- 498-राधाकृष्ण पब्लिक स्कूल, अमरोहा, उत्तर प्रदेश 
2-मानसी सेठी- 497-सेंट एंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रुड़की, हरिद्वार 
2-सौरभ सिंह- 497-न्यू बीरशेबा पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन, पिथौरागढ़ 
2-घृताची गुप्ता- 497-लाला राधेश्याम एकेडमी, नगीना, बिजनौर 
2-परिधि कुकरेजा- 497-दिल्ली पब्लिक स्कूल, मुरादाबाद 
3-चैतन्य मिगलानी- 496-सेंट मैरी कान्वेंट धामपुर, बिजनौर 
3-मो.अदनान खान- 496-न्यू एरा एकेडमी, सहानरपुर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed