फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE Result 2021 Uttarakhand News: Rishikesh Girl Shatakshi got Higher marks in 12th class

CBSE Results 2021: योगनगरी की बेटियों ने मारी बाजी, शताक्षी गुप्ता ने पाए सबसे ज्यादा 99.60 फीसदी अंक 

Fri, 30 Jul 2021 11:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Jul 2021 11:58 PM IST
सार

गुमानीवाला स्थित डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा शताक्षी ने ऋषिकेश का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।

विज्ञापन
CBSE Result 2021 Uttarakhand News: Rishikesh Girl Shatakshi got Higher marks in 12th class
शताक्षी गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगनगरी की बेटी शताक्षी गुप्ता ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 99.60 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। शताक्षी की बड़ी कामयाबी हासिल करने से अभिभावकों और परिवारजनों में खुशी का माहौल है। वहीं शताक्षी ने अब दिल्ली में विश्वविद्यालय में एडमिशन लेकर अर्थशास्त्र की पढ़ाई करने का मन बनाया है। 

विज्ञापन


गुमानीवाला स्थित डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा शताक्षी ने ऋषिकेश का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। श्यामपुर के तुलसी विहार फेस वन निवासी शताक्षी के पिता वेदप्रकाश गुप्ता जेजी ग्लास फैक्टरी में इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग डिप्टी मैनेजर हैं। उसकी मां रीना गुप्ता गृहणी हैं। शताक्षी की एक बड़ी बहन भी हैं। बड़ी बहन सुकांक्षा गुप्ता दिल्ली के एक कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन


कोविडकाल के दौरान उसने किसी प्रकार की कोचिंग नहीं ली, केवल स्कूल की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से तैयारी की। इसके अलावा वह घर में हर रोज पांच से छह घंटे पढ़ाई की। स्कूल की ओर से जो ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही थी। उसमें किसी भी छात्र छात्रा को कोचिंग संस्थान की जरुरत नहीं पड़ी। अध्यापकों की मेहनत और अपनी मेहनत से उसने अच्छे अंक पाए हैं। शताक्षी ने बताया कि उसके प्रेरणास्रोत उसके माता-पिता और स्कूल के प्रधानाचार्य हैं। वह अब दिल्ली विवि में दाखिला लेकर वहां पर अर्थशास्त्र की पढ़ाई करेगी। शताक्षी अर्थशास्त्री बनना चाहती है। वहीं दूसरे विकल्प के तौर के पर शताक्षी की कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने की इच्छा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शताक्षी बचपन से मेधावी थी। अपनी हर क्लास में प्रथम आई। पढ़ाई को लेकर शताक्षी गंभीर रहती थी। अब वह दिल्ली विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की पढ़ाई करना चाहती है, जिससे वह देश के लिए कुछ कर सके। बेटी के प्रदेश में टॉप आने से बहुत खुशी हो रही है। बेटी की मेहनत रंग लाई है।   
- वेदप्रकाश गुप्ता, शताक्षी के पिता

मुझे शताक्षी के इतने अच्छे अंक लाने पर बहुत खुशी हो रही है। वह दिनभर में खेल कूद की बजाय अपनी किताबों पर ध्यान देती थी। दिन में पांच से छह घंटे पढाई करती थी। घर के काम में मेरे साथ भी हाथ बंटाती थी। अब हमारी इच्छा है कि हमारी बेटी किसी बड़े पद पर पहुंचकर हमारा नाम रोशन करे। 
- रीना गुप्ता, शताक्षी की मां

योगनगरी की बेटियों ने सीबीएसई की परीक्षा में मारी बाजी   

सीबीएसई के 12 वीं की परीक्षा के परिणामों में योगनगरी ऋषिकेश की बेटियों का दबदबा रहा। स्कूलों में पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर आने वाले विद्यार्थियों में लड़कियों का प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा है। परीक्षा परिणामों में डीएसबी इंटरनेशल पहले नंबर पर रहा।  

सीबीएसई के 12 वीं की परीक्षा के परिणामों में ऋषिकेश डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शताक्षी गुप्ता ने 99.60% अंक लाकर प्रथम स्थान, काव्य चमोली, महक गोगिया, यश चातरथ ने  99.40% अंक लाकर दूसरे और और जतिन हांडा ने 98.20% अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के संस्थापक स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी और विद्यालय प्रधानाचार्य शिव सहगल ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

वहीं हरिद्वार रोड स्थित फुटहिल्स एकेडमी सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में रिमझिम आहूजा ने 96.80% अंक के साथ प्रथम, भावेस उप्रेती 95.60% अंक लाकर दूसरा और साक्षी राणा ने 95.40 अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 89 छात्रों में से आठ छात्रों ने 90% से अधिक, 32 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक, 35 छात्रों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के प्रबंधक सतीश शर्मा और प्रधानाचार्य अनीता रतूड़ी ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं। 

वहीं निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी खैरी कलां की सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में अभिषेक पाल ने 95.80% अंक लाकर प्रथम, हरजोत कौर 95.60% दूसरे और कुनाल धीमान 94.60% अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के 11 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महंत रामसिंह महाराज, संत जोध सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.सुनीता शर्मा और प्रधानाध्यापिका अमृतपाल डंग ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  

वहीं दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, श्यामपुर, ऋषिकेश का सीबीएसई 12वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। वाणिज्य वर्ग में पूजा कुलियाल ने 95.50% प्रथम, विज्ञान वर्ग में रश्मि कुलियाल ने 95.20% दूसरा और अर्जुन चौहान  और गुंजन कंडवाल ने ने 91.80% तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. तनुजा पोखरियाल और संस्थान के चेयरमैन केशवमोहन अग्रवाल कैंपस निदेशक संजय कुकशाल ने छात्रों को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed