फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbse regular students can apply compartment application from school

सीबीएसई ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, रेगुलर छात्र स्कूल के माध्यम से करें कंपार्टमेंट के लिए अप्लाई

Tue, 14 May 2019 06:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 May 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
cbse regular students can apply compartment application from school

अगर 10वीं या 12वीं रेगुलर कोर्स के किसी विषय में आपकी कंपार्टमेंट आ गई है तो आप अपने स्कूल के माध्यम से कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आपने प्राइवेट एग्जाम दिया था तो आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि रेगुलर 10वीं या 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को अपने स्कूल के माध्यम से ही कंपार्टमेंट परीक्षा का आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी छात्र की एक विषय में कंपार्टमेंट आई है तो वह एक के लिए ही आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन


कंपार्टमेंट के लिए 22 मई तक अपने स्कूल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 22 मई तक ही स्कूलों को ऐसे छात्रों की पूरी जानकारी सीबीएसई को भेजनी होगी। इसके लिए शुल्क 300 रुपये प्रति विषय तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर इस आवेदन में देरी होती है तो 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 29 मई तक आवेदन किया जा सकता है। अगर इसके बाद भी देरी होती है तो 5000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 5 जून तक आवेदन कर सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन जुलाई में किया जाएगा। रेगुलर छात्रों के एडमिट कार्ड उनके स्कूलों के माध्यम से मिलेंगे, जबकि प्राइवेट छात्रों को वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। 


प्राइवेट छात्रों के लिए शुल्क
जिन छात्रों ने 10वीं या 12वीं की प्राइवेट परीक्षा दी थी, उनके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसके लिए शुल्क भी अलग से जारी किया गया है। ऐसे छात्र अगर 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो उन्हें 200 रुपये शुल्क देना होगा। अगर 23 मई से 29 मई के बीच आवेदन करने पर 1000 रुपये विलंब शुल्क भी देना होगा। 30 मई से पांच जून के बीच आवेदन करने पर 5000 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed