फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE exam datesheet will be released next week

अगले हफ्ते जारी होगी सीबीएसई परीक्षा की डेटशीट

Sun, 17 Oct 2021 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
CBSE exam datesheet will be released next week
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-एक की परीक्षाओं के लिए अगले हफ्ते डेटशीट जारी करेगा। परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में आयोजित होनी हैं। जो कि स्कूलों में ऑफलाइन माध्यम से होंगी। प्रत्येक पेपर 90 मिनट का होगा और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों का जवाब देना होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्डने इस संबंध में परिपत्र जारी कर दिया है। छात्रों की स्कूली पढ़ाई का कम से कम नुकसान हो, इसके लिए सभी विषयों को दो भागों में बांटा है। इसमें मेजर विषयों की परीक्षा तय डेटशीट के आधार पर संबंधित स्कूलों में ही होगी। माइनर विषयों के लिए सीबीएसई ऐसे स्कूलों का एक समूह बनाएगा, जहां ये विषय पढ़ाए जाते हैं। और उसके आधार पर ही डेटशीट जारी होगी। बोर्ड एक दिन में दो माइनर विषयों की परीक्षा ले सकता है। कोरोना महामारी के चलते और न्यू एजुकेशन पॉलिसी लागू होने के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परीक्षा और मूल्यांकन सिस्टम बदल दिया गया है। नई मूल्यांकन योजना के हिस्से के रूप में सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा के एकेडमिक सेशन को प्रत्येक टर्म में 50 फीसद सिलेबस के साथ दो भागों में विभाजित किया है। सीबीएसई कक्षा 10, 12 के लिए टर्म 1 की परीक्षा अगले महीने के लिए निर्धारित है। दूसरे टर्म की परीक्षा मार्च-अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed