{"_id":"5cdeb2c2bdec22074a6ae335","slug":"cbse-compartment-examinations-from-july-2-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षाएं दो जुलाई से, जल्द ही जारी होगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षाएं दो जुलाई से, जल्द ही जारी होगा कार्यक्रम
Sat, 18 May 2019 07:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 18 May 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : pexels.com
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) की कंपार्टमेंट परीक्षाएं दो जुलाई से होंगी। गत वर्षों की तुलना में इस बार बोर्ड ने थोड़ा पहले परीक्षाएं कराने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षाएं हर साल जुलाई के तीसरे सप्ताह में आयोजित कराई जाती हैं। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के मुताबिक, इस बार परीक्षाएं प्रीपोन कर दी गई हैं। 12वीं की सभी विषयों की कंपार्टमेंट परीक्षा दो जुलाई को होगी।
विज्ञापन
10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं दो जुलाई से शुरू हो जाएंगी। जल्द ही इसका विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा। सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि बोर्ड से मिली सूचना को सभी स्कूलों को प्रेषित कर दिया गया है। कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तैयारी और आवेदन समय से करने को कहा गया है।
विज्ञापन