फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbse center start in dehradun

अब दून से आएगा सीबीएसई रिजल्ट

Tue, 21 Jan 2014 08:45 AM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 21 Jan 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
cbse center start in dehradun

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 1263 स्कूल अब देहरादून के हवाले हो गए हैं। इन स्कूलों का 10वीं और 12वीं का बोर्ड परिणाम यहीं से जारी होगा।

विज्ञापन


बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और फरवरी के पहले सप्ताह में क्षेत्रीय कार्यालय काम शुरू कर देगा।

इलाहाबाद से बड़ा बना देहरादून रीजन
सीबीएसई ने पिछले महीने इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के दो हिस्से करते हुए देहरादून को नया क्षेत्रीय कार्यालय बनाने की घोषणा की थी। देहरादून रीजन के हिस्से में उत्तराखंड और यूपी के 1263 स्कूल आए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद देहरादून रीजन इलाहाबाद से बड़ा हो गया है। इलाहाबाद में अब केवल 1023 सीबीएसई स्कूल ही हैं। बोर्ड ने तय किया है कि परीक्षा के बाद का पूरा काम यहीं से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जगहों की उत्तर पुस्तिकाएं देहरादून में ही एकत्र होंगी। मूल्यांकन और रिजल्ट जारी करने का काम भी यहीं से होगा।

यूपी के यह जिले देहरादून के हवाले
अलीगढ़, बागपत, बरेली, बुलंदशहर, बिजनौर, जीबी नगर, गाजियाबाद, हापुड़, जेपी नगर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, पीलीभीत, सहारनपुर, शाहजहांपुर, संभल, शामली और हाथरस।

10वीं में स्कूल आधारित परीक्षार्थी ज्यादा
रीजनल कार्यालय की ताजा जानकारी के मुताबिक देहरादून रीजन में इस बार 10वीं में 90,263 छात्र स्कूल आधारित परीक्षा देंगे। जबकि 32,779 छात्र बोर्ड आधारित परीक्षा में बैठेंगे।


12वीं में 93,586 छात्र रेग्युलर परीक्षार्थी हैं। वहीं 11,740 प्राइवेट परीक्षार्थी होंगे। देहरादून रीजन में बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 213 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed