फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbse 12th uttarakhand tooper list.

CBSE: अनन्या और प्रज्ञान बनी उत्तराखंड टॉपर

Tue, 26 May 2015 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 26 May 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
cbse 12th uttarakhand tooper list.

सीबीएसई 12वीं के परिणामों में देहरादून रीजन में एक बार फिर छात्राओं ने अपनी मेधा का परचम फहराया है। वहीं उत्तराखंड में हरिद्वार की अनन्या श्रियम और नैनीताल की प्रज्ञान बधानी ने 97.8% के साथ स्टेट टॉप किया।

विज्ञापन


डीपीएस हरिद्वार की अनन्या और सेंट थेरेसा स्कूल नैनीताल की प्रज्ञान ने 500 में से 489 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं देहरादून की ग्रेस एकेडमी, न्यू कैंट रोड की हेलन मैरी ने 488 अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


परीक्षा में देहरादून रीजन से कुल 74.62 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। इसमें 82.95 प्रतिशत छात्राएं और 69.55 प्रतिशत छात्र हैं। गत वर्ष की तुलना में देहरादून रीजन के परीक्षाफल में 1.85 प्रतिशत का सुधार देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवें स्थान पर देहरादून रीजन
सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट में देहरादून रीजन पांचवे स्थान पर रहा। त्रिवनंतपुरम जोन 9 5.41 फीसदी के साथ टॉप पर, दिल्ली 89.83 के साथ दूसरे, पंचकूला 81.97 के साथ तीसरे, इलाहबाद 75.42 के साथ चौथे और देहरादून 73.55 फीसदी अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा।

हरिद्वार की अनन्या समेत पांचवें स्थान पर 10 छात्र

cbse 12th uttarakhand tooper list.

डीपीएस हरिद्वार की अनन्या श्रेयम, सेंट थेरेसा नैनीताल के प्रज्ञान बधानी, कैंब्रिज कान्वेंट स्कूल पुवायां शाहजहांपुर की जूही वर्मा, गुलाब राय स्कूल बरेली के अर्चित कुमार, आर्मी पब्लिक स्कूल स्कूल नोएडा की आरूषि शर्मा व कार्तिका मेनन, समर विले स्कूल नोएडा की आकृति कनोडिया, दीप मेमोरियल स्कूल गाजियाबाद की रूपल शर्मा, डीपीएसजी गाजियाबाद की आशी अग्रवाल और डीएलएफ गाजियाबाद की नव्या गुप्ता संयुक्त रूप से 489 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही।

गत वर्ष के मुकाबले सुधार
गत वर्ष सीबीएसई 12वीं में देहरादून रीजन से कुल 72.77 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इस साल इसमें 1.85 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। गत वर्ष छात्राओं का पास प्रतिशत 81.93 था जो इस साल बढ़कर 82.95 पर पहुंच गया। गत वर्ष छात्रों का पास प्रतिशत 67.43 प्रतिशत था जो कि इस बार बढ़कर 69.55 प्रतिशत पर पहुंच गया।

देहरादून रीजन में ये रहे टॉपर, उत्तराखंड से कोई नहीं

cbse 12th uttarakhand tooper list.

देहरादून रीजन में एमिटी स्कूल नोएडा की छात्रा मैथिली मिश्रा रीजन में प्रथम, एमिटी स्कूल गाजियाबाद के छात्र सुकांत कौल रीजन में द्वितीय और बीएसएम स्कूल के योगराज सिरोही रीजन में तृतीय स्थान पर रहे।

सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एमिटी स्कूल नोएडा की छात्रा मैथिली मिश्रा 495 अंकों के साथ रीजन में प्रथम, एमिटी स्कूल गाजियाबाद के सुकांत कौल 493 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। मैथिली ने आल इंडिया में भी दूसरा स्थान हासिल किया है। बीएसएम स्कूल शामली के छात्र योगराज सिरोही 491 अंकों के साथ रीजन में तीसरे स्थान पर रहे। राम किशन इंस्टीट्यूट गाजियाबाद के छात्र आकाश अग्रवाल, एमिटी स्कूल नोएडा की छात्रा राइना बनर्जी और दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा की छात्रा उन्नति बोस 490 अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे।

गायत्री ऑल ‌इंडिया टॉपर
न्यू ग्रीन फील्ड स्कूल दिल्ली की एम गायत्री 500 में से 496 अंक लाकर ऑल इंडिया टॉपर बनीं।

एक नजर में दून रीजन के बोर्ड परिणाम की खास बातें

cbse 12th uttarakhand tooper list.

परीक्षा देने वाले कुल छात्र-छात्राएं : 104171
उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं : 77736 (74.62 प्रतिशत)

परीक्षा देने वाले कुल छात्र : 64774
परीक्षा पास करने वाले छात्र : 45055 (69.55 प्रतिशत)

परीक्षा देने वाली कुल छात्राएं : 39397
परीक्षा पास करने वाली छात्राएं : 32681 (82.95 प्रतिशत)

75 प्रतिशत या इससे ऊपर के होनहार : 28522 (27.37 प्रतिशत)

75 प्रतिशत या इससे ऊपर के छात्र : 13547 (34.38 प्रतिशत)
75 प्रतिशत या इससे ऊपर की छात्राएं : 14975 (23.11 प्रतिशत)

यूपी के ये जिले भी दून रीजन में
अलीगढ़, बागपत, बरेली, बुलंदशहर, बिजनौर, जीबी नगर, गाजियाबाद, हापुड़, जेपी नगर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, पीलीभीत, सहारनपुर, शाहजहांपुर, संभल, शामली और हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed