फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBI wants to complete the paper leak investigation soon paper leak Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: पेपर लीक की जल्द जांच पूरा करना चाहती है सीबीआई, आयोग भी इस परीक्षा को कराने के मूड में नहीं

Tue, 02 Dec 2025 11:13 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 02 Dec 2025 11:13 AM IST
सार

पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच की आंच बेरोजगार संघ के नेता बॉबी पंवार तक भी पहुंच गई है। सीबीआई ने सोमवार को बॉबी पंवार से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान पंवार से सुमन चौहान से उनके संपर्कों व अन्य जानकारियों के बारे में पूछताछ की गई। 

विज्ञापन
CBI wants to complete the paper leak investigation soon  paper leak Uttarakhand news in hindi
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई भी जल्द से जल्द पूरा करने के मूड में है। सीबीआई फिलहाल 21 सितंबर को हुई परीक्षा में केवल संबंधित सेंटर पर हुए इस मामले की ही जांच कर रही है। यही कारण है कि सबसे पहले सुमन की गिरफ्तारी हुई और अब तीन दिन बाद बॉबी पंवार को भी पूछताछ के लिए बुला लिया गया। इसके पीछे यह भी कारण है कि सरकार पर भी दबाव है कि इस परीक्षा को दोबारा कराया जाए और जब तक सीबीआई जांच पूरी होती आयोग भी इस परीक्षा को कराने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन


दरअसल, पेपर लीक सामने आने के बाद सरकार ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया था। युवाओं की मांग है कि इस परीक्षा को तीन महीने के भीतर कराया जाए लेकिन दो महीने पहले हुई परीक्षा में अब सीबीआई जांच शुरू हो चुकी है। ऐसे में अभ्यर्थियों का भविष्य भी दांव पर लगा है। ऐसे में सीबीआई पर भी कहीं न कहीं दबाव है कि इस जांच को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि परीक्षा दोबारा भी कराई जा सके। यही नहीं माना यह भी जा रहा है कि यदि सीबीआई जांच में केवल एक ही सेंटर पर गड़बड़ी या पेपर लीक का मामले के साक्ष्य सीबीआई को मिलते हैं तो बाकी सेंटरों के रिजल्ट भी जारी किए जा सके हैं।
विज्ञापन


इससे परीक्षा की शूचिता भी बरकरार रहेगी और अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। केवल संबंधित सेंटर की परीक्षा को ही दोबारा कराया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक अभी तक की सीबीआई की जांच के दायरे में केवल बहादरपुर जट के सेंटर पर हुआ घटनाक्रम ही है। सीबीआई ने बॉबी पंवार से भी इसी परीक्षा के संबंध में पूछताछ की है। इसके अलावा अन्य किसी सेंटर की जांच सीबीआई के दायरे में नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चैंपियन का बेटा बोला- चालक को पीटा था, मालिक को हाथ नहीं लगाया, पुलिस के सामने दर्ज करवाए बयान

हाकम की गिरफ्तारी के संबंध में हो सकती है जांच
इस परीक्षा से एक दिन पहले जिला पुलिस ने हाकम सिंह और उसके साथी को भी गिरफ्तार किया था। हाकम सिंह पर आरोप था कि वह इस परीक्षा में गड़बड़ी करा सकता है। ऐसे में अब सीबीआई भी हाकम सिंह के संबंध में जांच कर सकती है। इसके संबंध में बॉबी पंवार ने भी सीबीआई से जांच की गुजारिश की है। बॉबी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर भी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed