फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former MLA Pranav Champion son appeared at police station and recorded his statement before police

Uttarakhand: चैंपियन का बेटा बोला- चालक को पीटा था, मालिक को हाथ नहीं लगाया, पुलिस के सामने दर्ज करवाए बयान

Tue, 02 Dec 2025 08:40 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून।
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून। Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 02 Dec 2025 08:40 AM IST
सार

देहरादून राजपुर थाना क्षेत्र में पिस्तौल लेकर कार सवार की पिटाई करते नजर आ रहे पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दिव्य को पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया।

विज्ञापन
Former MLA Pranav Champion son appeared at police station and recorded his statement before police
पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल

विस्तार

पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन का बेटा दिव्य प्रताप रविवार शाम राजपुर थाने में हाजिर हुआ और पुलिस के समक्ष बयान दर्ज करवाए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन की गाड़ी के चालक की पिटाई करना स्वीकारा और उसकी वजह बताई लेकिन यशोवर्धन को घटना में हाथ नहीं लगाने की बात कही।

विज्ञापन


पिस्टल अपनी सुरक्षा के लिए साथ रखने की बात कही। दिव्य पर 14 नवंबर की रात राजपुर रोड इलाके में हाथ में पिस्टल लिए एक कार सवार की पिटाई करने का आरोप है। उसका वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह एक कमजोर से शख्स को धमकाता और पीटता नजर आ रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKSSSC Paper Leak: सुमन की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने बॉबी पंवार को बुलाया, नौ घंटे की पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दिव्य को पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया था लेकिन उसने 30 नवंबर तक अपनी निशानेबाजी की खेल प्रतियोगिता में व्यस्त होने की बात कही थी। अब वह थाने आकर पुलिस जांच में शामिल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed