फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cbi Raid in Dehradun and Haridwar in case of Himachal constable recruitment scam

Cbi Raid: उत्तराखंड से जुड़ रहे हिमाचल कांस्टेबल भर्ती धांधली के तार, सीबीआई का देहरादून और हरिद्वार में छापा

Tue, 31 Jan 2023 10:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 31 Jan 2023 10:28 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 1334 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए 27 मार्च को ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा का परिणाम पांच अप्रैल को आया था। इसके बाद धांधली की बात सामने आई।

विज्ञापन
Cbi Raid in Dehradun and Haridwar in case of Himachal constable recruitment scam
सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले के तार भी उत्तराखंड से जुड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वहां पकड़े गए जालसाजों के उत्तराखंड के कुछ शहरों में संबंध हैं। इन्हीं की तलाश में सीबीआई चंडीगढ़ की टीम ने देहरादून और हरिद्वार में छापे मारे।

विज्ञापन


स्थानीय सीबीआई ब्रांच की टीम को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों से पूछताछ की गई। हालांकि, किसी की गिरफ्तारी की बात सामने नहीं आई। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 1334 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए 27 मार्च को ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा का परिणाम पांच अप्रैल को आया था। इसके बाद धांधली की बात सामने आई। छह मई को कांगड़ा में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


Dehradun: डिग्रियां बेचने वाले इमलाख पर एक लाख के इनाम की तैयारी, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी ने कई माह की जांच के दौरान 227 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें बहुत से अभ्यर्थी भी शामिल थे। पता चला कि इस परीक्षा के लिए पेपर लीक कराया गया था, लेकिन स्थानीय लोग इस जांच से नाखुश थे। हिमाचल में सरकार बदली तो जांच सीबीआई को सौंप दी गई। इस मामले में सीबीआई ने चंडीगढ़ ब्रांच में नवंबर में दो एफआईआर दर्ज कीं।

सूत्रों के अनुसार इस भर्ती धांधली में सामने आए कुछ लोगों के लिंक उत्तराखंड के कई शहरों में बताए जा रहे हैं। यहां पर बीते वर्ष कई भर्तियों की धांधली पकड़ी गई है। लिहाजा, सीबीआई इसे पुख्ता मानकर चल रही है। सीबीआई की टीम मंगलवार को देहरादून और हरिद्वार पहुंची। यहां स्थानीय सीबीआई की टीम को साथ लेकर कई जगह छापे मारे।

12 अफसरों की तीन टीमों ने की पूछताछ
भर्ती धांधली में लोगों से पूछताछ के लिए चंडीगढ़ और देहरादून के 12 अफसर टीम में शामिल रहे। एक टीम ने हरिद्वार और दो टीमों ने देहरादून में दो जगहों पर तीन लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इनके पास से सीबीआई को कोई साक्ष्य बरामद नहीं हुए हैं। ऐसे में दिनभर चली कार्रवाई के बाद टीम शाम पांच बजे चंडीगढ़ लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed