फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBI files case against four including branch manager of PNB

CBI : पीएनबी के ब्रांच मैनेजर समेत चार पर किया मुकदमा दर्ज, बंधक जमीन को धोखाधड़ी से बेचने का मामला

Sat, 03 Sep 2022 10:50 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 Sep 2022 10:50 AM IST
सार

2018 में गाजियाबाद की जमीन को लेकर हुई थी धोखाधड़ी में दून में केस दर्ज हुआ। पीएनबी सूर्यनगर, आगरा में बंधक रखी जमीन को धोखाधड़ी कर बेचने पर सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया है। सिहानी गेट कोतवाली में दर्ज एफआईआर को सीबीआई की देहरादून शाखा में ट्रांसफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
CBI files case against four including branch manager of PNB
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैंक में बंधक जमीन को धोखाधड़ी से बेचने के मामले में सीबीआई की देहरादून शाखा में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जमीन गाजियाबाद में है और इसे आगरा की सूर्यनगर शाखा में बंधक रखा गया था। ग्राहक को धोखे में रखकर मालिकों ने इस जमीन को बेच डाला।

विज्ञापन


इस मामले में गाजियाबाद की सिहानी गेट कोतवाली में वर्ष 2019 में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटनाक्रम के अनुसार, मालीवाला, सिहानी गेट निवासी नरेंद्र शर्मा ने गांधीनगर, गाजियाबाद में एक प्लाट खरीदा था। यह प्लाट सुनील कुमार और श्रीबांके बिहारी ट्रस्ट के जगपाल सिंह से एक जनवरी 2018 को खरीदा गया था। उस वक्त इस भूमि को किसी भी भार-ऋण से मुक्त बताया गया था। खरीदने से पहले इसका 12 साला (12 वर्ष का इस भूमि से संबंधित पूरा डाटा) निकलवाया गया। इसमें भी इसे ऋण मुक्त दर्शाया गया।
विज्ञापन


इस बीच आगरा की सूर्यनगर पीएनबी शाखा से ऋण जमा करने संबंधी नोटिस आया। नोटिस पर लिखा था कि इस जमीन को टाइल्स एंपोरियम के दीपक कालरा ने बंधक रखकर ऋण लिया है। इसकी गारंटर सरोज रानी मित्तल हैं। नरेंद्र शर्मा ने जब पता किया तो मालूम हुआ कि यह जमीन सरोज रानी मित्तल ने ही सुनील कुमार और जगपाल सिंह को वर्ष 2016 में बेची थी। जबकि, 12 साला में इस तरह का कोई विवरण नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...हरदा को क्यों लेना पड़ा ट्वीट वापस?: पहले की एस राजू के पक्ष में तारीफ फिर बोले- उनके कार्यकाल की भी हो जांच

इसे धोखाधड़ी कर दीपक कालरा को भी बेचा गया था। इसके बाद दीपक कालरा ने भी यह बात छुपाई। अब सिहानी गेट कोतवाली में दर्ज एफआईआर को सीबीआई की देहरादून शाखा में ट्रांसफर कर दिया गया है। सीबीआई की वेबसाइट पर अपलोड कॉपी के अनुसार, दीपक कालरा, सुनील कुमार, जगत सिंह और सूर्यनगर, आगरा की पीएनबी शाखा के तत्कालीन प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed