फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBI filed a case against a person who became a driver in IIT Roorkee through fraud

Dehradun News: फर्जीवाड़े से आईआईटी रुड़की में ड्राइवर बने व्यक्ति पर सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा

Tue, 24 Dec 2024 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
CBI filed a case against a person who became a driver in IIT Roorkee through fraud
I
विज्ञापन

I
I-आयु सीमा पार कर चुके व्यक्ति ने फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी 2023 में नौकरी
I
Iफर्जीवाड़ा कर आईआईटी रुड़की में ड्राइवर की नौकरी पाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि व्यक्ति ने खुद की उम्र करीब आठ साल कम दर्शाई और यह नौकरी हासिल की। वह इस नौकरी के लिए वर्ष 2018 में भी आवेदन कर चुका था। उस वक्त उसकी जन्मतिथि अलग थी। सीबीआई ने एक गुप्त शिकायत के आधार पर जांच की और उसके खिलाफ एंटी करप्शन ब्रांच देहरादून में मुकदमा दर्ज कर लिया।
I
Iसीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार सचिन राठी निवासी शामली रोड, जवाहर नवोदय विद्यालय के पास, बघरा मुजफ्फरनगर के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। सचिन राठी ने इसी साल अगस्त में आईआईटी रुड़की में ड्राइवर ग्रेड-द्वितीय के पद पर नौकरी पाई थी।
विज्ञापन

I
Iसीबीआई ने जांच की तो पता चला कि सचिन राठी की जन्मतिथि 25 नवंबर 1988 है और उसने वर्ष 2005 में जनता इंटर कॉलेज हर्षोली मुजफ्फरनगर से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। सचिन को कोई रोजगार नहीं मिल रहा था और वह उम्र सीमा भी पार कर चुका था। ऐसे में उसने मार्कंडेय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर, गाजीपुर उत्तर प्रदेश से एक नियमित छात्र के रूप में हाईस्कूल की परीक्षा दी। इसमें उसने अपनी जन्मतिथि 15 नवंबर 1996 दर्शाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iइसके बाद राठी एक नवंबर 2016 को साइबेक्स सपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड दयानंद कॉलोनी लाजपत नगर, नई दिल्ली में ड्राइवर के रूप में नियुक्त हो गया। यहां उसने कुशल श्रेणी के ड्राइवर के रूप में 31 मई 2017 तक अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद वह उच्च कुशल श्रेणी के ड्राइवर के तौर पर काम करने लगा। वह 2023 तक इसी कंपनी के रोल पर बना रहा।
I
Iयही कंपनी आईआईटी रुड़की में भी आउटसोर्स के आधार पर ड्राइवर उपलब्ध कराती है। लिहाजा वह 2016 से ही आईआईटी रुड़की में काम कर रहा था। इसी बीच वर्ष 2018 में ड्राइवर ग्रेड-द्वितीय की आईआईटी में भर्ती निकली तो उसने आवेदन किया और अपनी जन्मतिथि 1988 ही दर्शाई।

I
I
I
Iलेकिन, उस वक्त वह सफल नहीं हो पाया। इसके बाद पिछले साल जुलाई में भर्ती निकली तो उसने दूसरी बार के हाईस्कूल के प्रमाणपत्र दाखिल किए। लेकिन, कंप्यूटरीकृत डाटा से उसका पुराना डाटा भी सामने आ गया, जिसमें उसकी आयु आठ वर्ष अधिक थी। लिहाजा, उसका भेद खुल गया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed