फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CAU Yellow beat Red in Super Over

सुपर ओवर में सीएयू येलो ने रेड को दी शिकस्त

Fri, 24 Dec 2021 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
CAU Yellow beat Red in Super Over
दूसरी स्व. हंसा धनाई वूमंस टी-20 चैलेंजर क्रिकेट टूर्नामेंट 2021-22 में बृहस्पतिवार को सीएयू येलो और सीएयू ब्लू ने अपने-अपने मुकाबले जीते। येलो और रेड के बीच मुकाबला टाई हो गया। सुपर ओवर में येलो ने मुकाबला जीतकर पूरे अंक हासिल किए।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान में सीएयू रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 105 रन बनाए। अंकिता धामी ने सबसे अधिक 32 व कंचन परिहार ने 30 रन बनाए। रेड की रीना जिंदल ने तीन व पूजा राज ने दो विकेट चटकाए। जवाब में खेलते हुए येलो की टीम ने भी तीन विकेट खोकर 105 रन ही बनाए। रीना जिंदल ने 50 और प्रीति भंडारी ने 30 रन बनाए। रेड की निशा मिश्रा, रुचि चौहान व प्रमिला रावत ने एक-एक विकेट लिया। सुपर ओवर में रेड ने दो विकेट खोकर नौ रन बनाए। येलो ने एक विकेट पर 10 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में सीएयू ब्लू ने नौ विकेट से मुकाबला जीता। पिंक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 120 रन बनाए। अंकी शाह और सोनिया खत्री ने 45-45 रन बनाए और पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़े। ब्लू की नजमा ने दो विकेट लिए। ब्लू ने 13.3 ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। नजमा ने 39 गेंदों में 57 और नंदिनी कश्यप ने 33 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed