फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CAU asks for international stadium on lease

सीएयू ने लीज पर मांगा इंटरनेशनल स्टेडियम

Tue, 06 Oct 2020 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
CAU asks for international stadium on lease
देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव महिम वर्मा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलकर प्रदेश में क्रिकेट के विकास को लेकर चर्चा की। इस दौरान महिम ने सीएम से राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम को सीएयू को लीज पर देने का प्रस्ताव रखा। साथ ही पहाड़ में खाली पड़े स्कूलों के मैदान भी मुहैया कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन

महिम वर्मा ने बताया कि सीएयू महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में इंडोर एकेडमी व ग्राउंड बनाना चाहती है। इसको लेकर भी प्रस्ताव रखा। इसके अलावा एसोसिएशन पहाड़ी जिलों में क्रिकेट को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है, लेकिन वहां ग्राउंड न होने के कारण समस्या आ रही है। पहाड़ी जिलों में सरकार द्वारा सीएयू को ग्राउंड के लिए जमीन उपलब्ध कराने की जरूरत है। इस पर सीएम ने सरकार की ओर से खेलों के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सीएम ने कहा कि वह जल्द ही इसको लेकर खेल सचिव से बात करेंगे। इस दौरान महिम ने सीएम को कैंसर वॉरियर के लिए अंडर-19 क्रिकेटर कमल कन्याल का नाम सुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed