{"_id":"66009f26efaf9abefe0e07a4","slug":"cases-going-on-against-135-licensed-arms-holders-in-the-district-dehradun-news-c-5-1-drn1013-378157-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जिले में 135 लाइसेंसी शस्त्रधारकों के खिलाफ चल रहे मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जिले में 135 लाइसेंसी शस्त्रधारकों के खिलाफ चल रहे मुकदमे
विज्ञापन
देहरादून। जिले में 135 लाइसेंसी शस्त्रधारक ऐसे हैं जिन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन सभी को स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश पर पुलिस ने नोटिस भेजे हैं। इनमें से 87 लोगों ने अपने शस्त्र जमा करा दिए हैं। जबकि, अन्य के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस की ओर से पहले शस्त्रधारकों का भौतिक सत्यापन किया गया था।
बता दें कि इस बार लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने के नियमों में शिथिलता बरती गई है। चुनाव आयोग की ओर से पहले शस्त्रधारकों का भौतिक सत्यापन कराने के लिए कहा था। उन्हीं लोगों के शस्त्र प्राथमिकता के आधार पर जमा कराए जा रहे हैं जिनका विवादों से नाता रहा है। सबसे अधिक जोर उन लोगों पर हैं जो जमानत पर बाहर हैं। इनके शस्त्र जमा कराए जाने का फैसला जिलाधिकारी और एसएसपी की स्क्रीनिंग कमेटी को करना था। पुलिस ने स्क्रीनिंग कमेटी के सामने 135 ऐसे लोगों की सूची रखी जिनके खिलाफ कोई न कोई मुकदमे चल रहे हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इनमें से 87 लोगों ने अभी तक अपने शस्त्र जमा करा दिए हैं। जिले में कुल 10,000 से ज्यादा शस्त्रधारक हैं।