फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case registered under Gangster Act against five accused of murder and robbery

Dehradun News: हत्या और लूट के पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज

Sat, 23 Mar 2024 04:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
Case registered under Gangster Act against five accused of murder and robbery
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने हत्या और लूट के पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। सभी गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देते थे। बीते साल 25 नवंबर को भूमि विवाद में बाढ़वाला के डुमेट गांव में भगेल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फरार होने के दौरान बदमाशों ने एक स्कूटी भी लूट ली थी।
विज्ञापन


पुलिस ने जब मामले की जांच की तो वारदात में शुभम निवासी ग्राम सकोती, थाना मवाना, मेरठ यूपी, निट्टू गुज्जर उर्फ अरविंद निवासी बिजोपुरा, जिला मुज्जफरनगर, यूपी, पुनीत उर्फ विनीत, निवासी औरंग शाहपुर डिकी, मेरठ यूपी, रोहित शर्मा निवासी ग्राम दसऊ, तहसील कालसी, हाल निवासी केशरबाग हर्बरटपुर और राहुल निवासी ग्राम कैनोठा लकश्यार, थाना कालसी के नाम प्रकाश में आए थे। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगालने पर पता चला कि पांचों पर विकासनगर और मेरठ में हत्या, लूट, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पांचों ने मिलकर एक संगठित गिरोह बनाया हुआ था। गैग लीडर पुनीत उर्फ विनीत है। इस कारण पांचों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोह बंद निवारण अधिनियम के तहत गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed