फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case registered against four people including a woman for murder of youth

अवैध संबंध की तालिबानी सजा: युवक की हत्या कर शव मकान की खूंटी पर टांगा, अब दुपट्टा खोलेगा पूरा राज

Sat, 16 Sep 2023 09:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 16 Sep 2023 09:36 PM IST
सार

पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर एक महिला समेत चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Case registered against four people including a woman for murder of youth
युवक की हत्या के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेलड़ी गांव में एक युवक की हत्या कर शव को एक मकान की दीवार की खूंटी पर लटका दिया गया। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर एक महिला समेत चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेलड़ी निवासी सौरभ (20) शुक्रवार रात घर के अंदर सोया था। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सौरभ का शव एक मकान के बाहर दीवार की खूंटी पर लटका देखा। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह, सीओ पल्लवी त्यागी और इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही शव को खूंटी से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से जानकारी ली गई तो पता चला कि सौरभ का एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक महिला के परिवार को लग गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते ही सौरभ की हत्या की गई है। उधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि वह रात में घर से बाहर कैसे और क्यों गया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि महिला ने परिवार के साथ मिलकर बेटे की हत्या की है। साथ ही मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोनू, उसकी पत्नी रूपा और उसके भाई मोनू और सुमित निवासी बेलड़ी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दुपट्टे को लेकर हो रही पूछताछ
एसपी देहात ने बताया कि जिस दुपट्टे से युवक का शव खूंटी पर लटका था। उसके बारे में महिला से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वह दुपट्टा महिला का है या किसी और का है। साथ ही आत्महत्या करने के पहलू भी पर जांच चल रही है।


सौरभ करता था मैकेनिक का काम
बेलड़ी गांव निवासी सौरभ मैकेनिक का काम करता था। ग्रामीणों ने बताया कि सौरभ की एक बहन है और चार भाई हैं। सौरभ का परिवार मूलरूप से देवबंद थाना के पास गांव फ्लाश का रहने वाला है। कई साल पहले वह बेलड़ी गांव में आकर बस गए थे। वहीं, सौरभ की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed