फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case registered against five including husband, father-in-law for dowry harassment

Dehradun News: दहेज उत्पीड़न पर पति, ससुर समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Wed, 25 Sep 2024 05:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Case registered against five including husband, father-in-law for dowry harassment
कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने पति, ससुर समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला हेल्पलाइन में शिकायत कर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने बताया कि निरंजनपुर मंडी के पास विंग पार्क कॉलोनी निवासी अखिल गुप्ता से अक्तूबर 2021 में उसका विवाह हुआ था। बताया कि शादी के समय ससुराल वाले कहे कि हमें कुछ नहीं चाहिए। लेकिन, शादी के बाद से दहेज की मांग करने लगे। पहले पांच लाख रुपये और फिर 90 लाख रुपये की कार मांगने लगे। इसके लिए सास, ननद और पति गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। घर में नौकरों जैसा व्यवहार किया जाने लगा। बताया कि ननद सहसपुर में बीओडी और उसके पति वाडिया इंस्टीट्यूट में वैज्ञानिक है। दोनों अपने घर न जाकर ससुराल में रहते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह तीन माह की गर्भवती थी तो उनके शरीर में इंफेक्शन हो गया था। हालत बहुत खराब थी। लेकिन, किसी ने डॉक्टर को नहीं दिखाया। घर पर बताने पर पिता और भाई ने घर ले जाकर उपचार करवाया। बताया कि एक सितंबर 2022 को प्रसव के समय सास, ननद, ननदोई, पति और ससुर आए और बिना अस्पताल का बिल दिए चले गए। प्रसव के 26 दिन बाद ससुर आए और वापस सुसराल ले गए। वहां पहुंचने पर सभी ने फिर से मारपीट और गाली-गलौज की। पांच लाख रुपये नकद और 90 लाख की कार लाने के लिए कहकर घर भेज दिया गया। अब ससुराल पक्ष के लोग पति के लिए नया रिश्ता देख रहे हैं। बताया कि वह ससुराल जाने के लिए तैयार है।कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति अखिल गुप्ता, ससुर आदेश गुप्ता समेत पांच लोगों केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।क
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed