{"_id":"59ff327e4f1c1b71548bae8e","slug":"case-on-people-who-tried-to-stop-uttarakhand-cm-fleet","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का काफिला रोकने के प्रयास में चार नामजद समेत कई पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का काफिला रोकने के प्रयास में चार नामजद समेत कई पर केस
ब्यूरो / अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Sun, 05 Nov 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
cm trivendra singh rawat
- फोटो : file photo
पुलिस ने सीएम का काफिला रोकने के प्रयास में चार नामजद आंदोलनकारियों समेत कई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आंदोलनकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत के एक माह बाद भी कार्रवाई न होने, अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति करने और ट्रॉमा सेंटर शुरू कराने की मांग को लेकर उमा देवी चौक के प्रतीक्षालय में धरना दे रहे हैं तथा इन्होंने शनिवार को सीएम के काफिले को रोकने का प्रयास किया।
कोतवाली निरीक्षक बृजमोहन राणा ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है उनमें संजय रावत, अनीता नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र मिंगवाल और देवराज रावत शामिल हैं।
विज्ञापन
इन लोगों के खिलाफ लोक सेवक कार्य में बाधा, राजमार्ग पर सीएम के काफिले को रोकने का प्रयास, बलवा, शांति भंग और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक एसबी जोशी को दी गई है।
विज्ञापन