{"_id":"317be59e8b7a9456d7c8dc4b533865b7","slug":"case-on-minister-mantri-prasad-naithani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामंत्री नैथानी पर मंडरा रहा 'खतरा' टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामंत्री नैथानी पर मंडरा रहा 'खतरा' टला
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 29 Jan 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगारों के लिए रोजगार की मांग पर प्रदर्शन के दौरान आत्महत्या का प्रयास करने वाले तत्कालीन विधायक और उत्तराखंड के वर्तमान शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस हो गया है।
विज्ञापन
कई बार जारी किया गया समन
नैथानी और बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष कमल रतूड़ी ने वर्ष 2000 में शहीद स्थल पर आत्महत्या का प्रयास किया था। इस मामले में शिक्षामंत्री को कई बार समन जारी किया गया, लेकिन वे कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था।
विज्ञापन
निचली अदालत के फैसले के खिलाफ मंत्री ने जिला सत्र न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। याचिका में मंत्री का कहना था कि अपर न्यायालय ने आदेश पारित करते हुए पत्रावली में उपलब्ध तथ्य का ठीक से अवलोकन नहीं किया।
विज्ञापन
अदालत ने इस तथ्य को नजरअंदाज किया कि प्रशासन ने मुकदमा वापस लेने की संस्तुति की है। शासन की ओर से 19 अक्तूबर वर्ष 2013 को शासन ने जिला प्रशासन को मुकदमा वापस लेने के लिए लिखा था। पूर्व में जिला सत्र न्यायालय से मंत्री को राहत मिलने के बाद अब सीजेएम कोर्ट से मुकदमे वापसी का आदेश जारी हुआ है।