फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case of religion conversion: intelligence department alerted on info of religious conversion of nainital person in rajasthan

उत्तराखंड: नैनीताल के युवक के राजस्थान में धर्म परिवर्तन की सूचना से खुफिया विभाग सतर्क

Thu, 29 Jul 2021 01:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 29 Jul 2021 01:05 PM IST
सार

बुधवार सुबह एक पोर्टल के माध्यम से लोगों को नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र निवासी एक युवक के राजस्थान में धर्मांतरण की खबर मिली थी।

विज्ञापन
Case of religion conversion: intelligence department alerted on info of religious conversion of nainital person in rajasthan
अवसाद - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

नैनीताल शहर के एक युवक के राजस्थान में धर्मांतरण की खबर ने पुलिस और खुफिया विभाग की नींद उड़ा दी। बाद में पुलिस को पता चला कि युवक कई साल पहले नैनीताल छोड़ चुका है। उसके कुछ रिश्तेदार अभी यहां रहते हैं।

विज्ञापन

 

पुलिस और खुफिया तंत्र जानकारी जुटाने में लग गए
बुधवार सुबह एक पोर्टल के माध्यम से लोगों को नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र निवासी एक युवक के राजस्थान में धर्मांतरण की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस और खुफिया तंत्र युवक और उसके परिजनों की जानकारी जुटाने में लग गए।

विज्ञापन


ब्राह्मण परिवार का है युवक
बताया जा रहा था कि तल्लीताल निवासी ब्राह्मण परिवार का एक युवक दस साल पहले नैनीताल से नौकरी के लिए राजस्थान चला गया था, जहां कुछ लोगों ने जबरन उसका धर्म परिवर्तन करा दिया और मदरसे में भी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों को आपबीती बताकर मदद की गुहार लगाई
युवक नौकरी को लेकर उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में भी रहा। हाल के दिनों में धर्म परिवर्तन करा चुके युवक ने यूपी के एक शहर में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों को आपबीती बताई और मदद की गुहार लगाई है।


 

युवक के पिता कोलकाता में नौकरी करते थे
तल्लीताल के थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि धर्म परिवर्तन करा चुके युवक के पिता कोलकाता में नौकरी करते थे। उसका एक भाई अहमदाबाद तो दूसरा पानीपत में रहता है। नैनीताल में रहने वाले रिश्तेदारों को जानकारी दे दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में अफसरों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed