फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed on death of bike rider due to collision with unknown vehicle

Dehradun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत पर मुकदमा

Tue, 17 Dec 2024 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
Case filed on death of bike rider due to collision with unknown vehicle
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत के मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में सहसपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर ग्रांट निवासी अमित कुमार ने बताया कि 11 दिसंबर को उनके भाई दीपक कुमार बाइक से पांवटा साहिब के लिए निकले थे। बताया कि शाम करीब 6.48 पर हरबर्टपुर में पांवटा साहिब रोड पर जॉनसन स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि उनके भाई की मौके पर मौत हो गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत का कारण बनना आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed