फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed for encroachment on the land of village society

Dehradun News: ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण करने पर मुकदमा दर्ज

Wed, 10 May 2023 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Case filed for encroachment on the land of village society
राजपुर क्षेत्र के भगवंतपुर में ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण कर पुश्ता निर्माण करने वाले व्यक्ति के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में राजस्व उपनिरीक्षक की ओर से तहरीर दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि तहरीर में राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया की राजस्व ग्राम भगवंतपुर स्थित खसरा नंबर 38 के भूमि अभिलेखों में ग्राम समाज, जंगल-झाड़ी के खाते में दर्ज है। इसके कुछ भाग पर संजीव वोहरा निवासी डिफेंस काॅलोनी दिल्ली हाल निवासी भगवंतपुर, गुनियाल गांव की ओर से अपनी बहुमंजिला इमारत के पीछे वाले हिस्से पर एक पक्के पुश्ते का अवैध निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि पुश्ता निर्माण को पूर्व में नायब तहसीलदार सदर, राजस्व निरीक्षक देहराखास एवं उनके द्वारा रुकवा दिया गया था, लेकिन दोबारा से आरोपी की ओर से वहां पर पुश्ता निर्माण करवाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया की मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed