फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed against Mussoorie Drinking Water Corporation and contractor

मसूरी में पेयजल निगम और ठेकेदार के खिलाफ डीएम के निर्देश पर ईओ पालिका ने कराया मुकदमा दर्ज,पुलिस जांच में जूटी

Tue, 20 Sep 2022 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:40 AM IST
सार

जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर नगर पालिका मसूरी के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने पेयजल निगम और निगम के ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व मसूरी नगर पालिका की माल रोड सहित विभिन्न सड़कों और स्थानों पर मसूरी पेयजल निगम ने अपने ठेकेदार से पाइप लाइन बिछाने का कार्य कराया था। उन्होंने कहा था कि तीन दिन में सड़कों की हालत नहीं सुधरी तो पेयजल निगम और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।

विज्ञापन
Case filed against Mussoorie Drinking Water Corporation and contractor
मसूरी में पेयजल निगम द्वारा पाइप लाइन के लिए खोदी गई सङकें क्षतिग्रस्त होने पर पालिका ने कराया मु - फोटो : MUSSOORIE

विस्तार

जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर नगर पालिका मसूरी के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने पेयजल निगम और निगम के ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इन पर मसूरी शहर की सड़कों को क्षतिग्रस्त करने और लापरवाही से कार्य करने का आरोप है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल डीएस कोहली ने बताया कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने लिखित शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व मसूरी नगर पालिका की माल रोड सहित विभिन्न सड़कों और स्थानों पर मसूरी पेयजल निगम ने अपने ठेकेदार से पाइप लाइन बिछाने का कार्य कराया था। इस दौरान ठेकेदार ने सड़कों को खोदकर लाइन तो बिछाई, लेकिन उसके बाद मरम्मत के दौरान निमभन गुणवत्ता का कार्य किया। जिससे सड़कों पर कई जगह गड्ढे बन गए हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पेयजल निगम से भी शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि जिलाधिकारी सोनिका ने कुछ दिन पहले मसूरी की सड़कों का निरीक्षण किया था। इस दौरान सड़कों की खराब हालत पर उन्होंने नाराजगी जताई थी और नगर पालिका समेत पेयजल निगम को फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि तीन दिन में सड़कों की हालत नहीं सुधरी तो पेयजल निगम और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। जिलाधिकारी के निर्देश पर ही नगर पालिका ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पेयजल निगम के एई विनोद रतूड़ी ने बताया कि शहर की सड़कों को पर्यटन सीजन के लिए ठीक किया गया था। लेकिन बरसात के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिन्हें ठीक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर की सड़कों को लोनिवि ठीक करेगा। जिसके लिए लोनिवि को 40 लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed