{"_id":"5c1a936ebdec225712491ebc","slug":"case-against-two-professors-in-harassment-of-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के उत्पीड़न मामले में दो प्रोफेसरों पर केस , एसआईटी कर रही है मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के उत्पीड़न मामले में दो प्रोफेसरों पर केस , एसआईटी कर रही है मामले की जांच
Thu, 20 Dec 2018 12:22 AM IST
अलका त्यागी
ब्यूरो , अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो , अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के एक उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान की छात्रा को जाति सूचक शब्द कहने और उत्पीड़न के आरोप में दो प्रोफेसरों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। देर शाम एसआईटी से मिली
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने केस दर्ज करने के आदेश दे दिए। इससे पहले टीम ने छात्रा और आरोपियों से घंटों पूछताछ की।
रुड़की स्थित एक उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान की छात्रा ने पिछले दिनों सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी थी। छात्रा ने आरोप लगाया था कि संस्थान के डीन, चार प्रोफेसरों व दो छात्रों समेत संस्थान के निदेशक ने उसका उत्पीड़न करने के साथ ही जातीय आधारित भेदभाव किया। साथ ही छात्रा ने एसएसपी रिधिम अग्रवाल से भी शिकायत की थी।
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर सीओ कनखल एसके सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने बुधवार को संस्थान में पहुंचकर डीन, चार प्रोफेसरों व दो छात्रों समेत संस्थान के निदेशक से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। इसके बाद एसआईटी ने देर शाम जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी थी।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि एसआईटी की जांच में छात्रा को जाति सूचक शब्द कहने और उत्पीड़न करने की बात सामने आई है। इन्हीं धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली में दो प्रोफेसरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।