फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case-against-drug-de-addiction-center-operator

Dehradun News: युवक की मौत के मामले में नशा मुक्ति केंद्र संचालक और कर्मचारियों पर केस

Wed, 22 Mar 2023 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Case-against-drug-de-addiction-center-operator
नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत के मामले में केंद्र के संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 12 मार्च को पुरानी चुंगी सहारनपुर निवासी मुआद अली (32) को नयागांव के नई जिंदगी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। मुआद की रविवार रात को अचानक तबीयत खराब हो गई। अगली सुबह सोमवार को वह अचेत दिखा तो नशा मुक्ति केंद्र से प्रेमनगर स्थित सरकारी अस्पताल में ले जाकर दिखाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुआद अली की मौत की सूचना पर उसके परिजन दून पहुंचे।
विज्ञापन




यहां उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र पर सवाल उठाते हुए विरोध किया। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि मृतक के भाई सफाअत अली निवासी अहबाब नगर, ज्वालापुर, जिला हरिद्वार ने तहरीर दी है। आरोप लगाया कि नशा मुक्ति केंद्र में उसके भाई के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया। इसी के चलते उसकी मौत हो गई। मुकदमे में नई जिंदगी नशा मुक्ति केंद्र के संचालक शुभम भट्ट, शुभम के पिता, मयंक, मनीष और अतुल को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed