फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Caribbean batsman Brian Lara will play today at Doon

दनादन शॉटों से लारा ने बिखेरी चमक, बनाए 69 रन

Thu, 03 Oct 2013 09:57 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Oct 2013 09:57 PM IST
विज्ञापन
Caribbean batsman Brian Lara will play today at Doon

विश्व के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार ब्रायन लारा ने एसीए ग्राउंड में अपनी बल्लेबाजी से दर्शकों को पुराने दिनों की याद दिला दी। 69 रन की आतिशी पारी में लारा ने मैदान हर कोने में शॉट खेले।

विज्ञापन


खासकर उनके कवर ड्राइव और हवाई शॉटों में बृहस्पतिवार को भी पुरानी जैसा अंदाज नजर आया।अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में लारा दून स्कूल और आईएमए की टीम में शामिल थे।
विज्ञापन


पढें, सचिन पर संन्यास के लिए न डालें दबावः लारा
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले गेंदबाजी का फैसला
एसीए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मैच के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर लारा स्ट्राइक पर आए, तो दर्शकों ने तालियों के साथ उनका अभिवादन किया। लारा ने भी सन्नी राणा की इस गेंद पर ही चौका लगाकर अभिवादन का खूबसूरत जवाब दिया।

अगले ओवर में ही लारा ने लॉंग ऑफ के ऊपर से छक्का लगाकर रोमांच लाना शुरू किया। मैच के छठे ओवर में माजिद की पहली तीन गेंदों में लारा ने तीन चौके लगाए। अगली दो गेंदों में छक्के लगाने के बाद अंतिम गेंद में चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

पढें, केदारनाथ हादसे से नम हुई 'लारा' की आंखे

बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार

अर्धशतक लगाने के बाद लारा ने बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन भी स्वीकार किया। लारा को देखकर उनके जोड़ी कबीर सेठी ने भी आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन लारा ने उनको धैर्य के साथ खेलने की सलाह दी।


सभी गेंदबाजों के लारा के खिलाफ असफल होने के बाद एसीए के कप्तान ने पार्ट टाइम ऑफ ब्रेक गेंदबाज कुनाल चंदेला के हाथ में गेंद सौंपी। कुनाल की शुरुआती तीन गेंदों में लारा लंबे हवाई शॉट खेलने के प्रयास किए। दूसरी गेंद पर लॉग ऑन पर उनका कैच भी ड्रॉप हुआ।

पढें, ब्रायन लारा को भा गया दून का बटर चिकन

31 गेंदों में 69 रन बनाए
ओवर की चौथी गेंद पर लारा ने एक्ट्रा कवर के ऊपर से ऊंचा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन अंजल ने शानदार कैच पकड़कर लारा की पारी का अंत कर दिया। लारा ने 31 गेंदों में 69 रन बनाए। इसके बाद निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 143 रन बनाए। जवाब में एसीए ने 14वें ओवर में ही 3 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली।

एसीए के लिए कुनाल ने 17 गेंद में 63 रन की धमाकेदार पारी खेली, जबकि प्रशांत कोचर ने 34 रन बनाए। समापन समारोह में खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने मैच में शामिल खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डा. राकेश कालरा, डा. हरीश कोली, डा. मयंक जैन, डा. गुलशन  मल्होत्रा, डा. सुनील जैन, एसीए के मालिक ईश्वरन आदि उपस्थित थे।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed