{"_id":"43ad865ff921150c64c943add0c4b16b","slug":"carelessness-of-jal-sansthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां पानी के साथ कीड़े-मकोड़े पीते हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां पानी के साथ कीड़े-मकोड़े पीते हैं लोग
अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Tue, 08 Oct 2013 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग में जलसंस्थान की लापरवाही देखने को मिल रही है। यहां की पेयजल लाइनों और हैंडपंप से गंदे पानी के साथ कीड़े-मकोड़े आना आम बात हो गई है। विभाग कार्रवाई के बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठा है।
विज्ञापन
दूषित पानी सप्लाई की शिकायतें
मुख्य बाजार हैंडपंप का सबसे अधिक लोग उपयोग करते हैं। इससे निरंतर दूषित पानी के साथ कीड़े-मकोड़े निकल रहे हैं। विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि दूसरी तरफ कर्णप्रयाग-नौटी मोटर से लेकर राजमार्ग, देवतोली क्षेत्र सहित सुभाषनगर व आईटीआई क्षेत्र में भी आए दिन दूषित पानी सप्लाई की शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
पेयजल लाइनों से छेड़खानी
विभाग इसे पेयजल लाइनों से छेड़खानी का कारण मान रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र मिंगवाल का कहना है कि हैंडपंप और पेयजल लाइनों से पानी भरने में भी डर लगा रहा है।
विज्ञापन
यहां निकल रहा पानी पीना तो दूर बर्तन और कपड़े धोने लायक भी नहीं है। उन्होंने पेयजल लाइनों और हैंडपंपों की उचित मरम्मत के साथ स्टोर टैंकों पर फिल्टर लगाने की मांग की है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...