फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   carelessness in flood protection works

उत्तरकाशी में फिर दिया जा रहा आपदा को न्यौता

Fri, 03 Jan 2014 11:29 AM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 03 Jan 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
carelessness in flood protection works

उत्तराखंड में कमिश्नर की जांच और 11 इंजीनियरों के तबादले के बाद भी असी गंगा और भागीरथी की तटवर्ती आबादी को बचाने के लिए किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों में गड़बड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है।

विज्ञापन


पढ़ें, नहीं मिले भगवान तो दे दी अपनी जान
विज्ञापन


गंगोरी में भागीरथी के किनारे ग्राउंड लेबिल से नीचे ढाई मीटर गहरी बुनियाद के बजाय बाढ़ के मलबे में ही डेढ़ मीटर खुदाई कर पानी से भरे गड्ढों में कंक्रीटिंग की जा रही है। निम्न गुणवत्ता के इन बाढ़ सुरक्षा कार्यों के टिके रहने पर भी संदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


541 लाख से सुरक्षा दीवार का निर्माण
सिंचाई विभाग की ओर से गंगोरी बस्ती के नीचे 541 लाख लागत से 600 मीटर सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जा रहा है।

पढ़ें, आपदाः पीड़ितों को परेशान कर रही बहुगुणा सरकार

स्थिति का जायजा लेने अमर उजाला के साथ मौके पर पहुंचे गंगोरी के पालिका सभासद हरीश डंगवाल और होटल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र पंवार ने आश्चर्य जताया।

उन्होंने कहा कि पहले भी बाढ़ सुरक्षा कार्यों में ऐसी ही गड़बड़ियां हुई थीं। इस मामले में 11 इंजीनियरों का तबादला भी किया गया फिर दोबारा से वही काम शुरू कर दिया।


पढ़ें, उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ. निशंक ने पेश की मिसाल

अगस्त 2012 में आई बाढ़ के बाद सरकारी सुस्ती के कारण मार्च 2013 में सिंचाई विभाग ने असी गंगा और भागीरथी के किनारे सुरक्षा दीवार का काम शुरू किया था।

पढ़ें, नए साल के पहले दिन मौत से हुई मुलाकात

तब भी ग्राउंड लेबिल के बजाय बाढ़ के मलबे में ही नींव डालने के कारण जून 2013 में आई आपदा में कुछ दीवारों का तो पता ही नहीं चला और कुछ की बुनियाद हवा में झूलती नजर आई। अब सिंचाई विभाग ने पुराने कार्यों का पुनर्निर्माण बताकर पुन: बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू कर दिए हैं।

ठेकेदार को दिए निर्देश
गंगोरी से उत्तरकाशी तक 47.93 करोड़ के बाढ़ सुरक्षा कार्य चल रहे हैं। सुपरविजन के लिए 11 जेई और 4 एई तैनात किए गए हैं। हर साइट पर नागरिक सूचना पट लगाकर योजना की लागत, कार्य का विवरण और मानकों का खुलासा किया गया है।

निरीक्षण में बुनियाद की गड़बड़ी पाए जाने पर ठेकेदार को मानकों के अनुरूप कार्य के निर्देश दिए गए। मलबे के नीचे ग्राउंड लेबिल से ढाई मीटर गहरी बुनियाद खोद कर इसमें डेढ़ मीटर कंक्रीटिंग होनी है।
- पीएस पंवार, ईई सिंचाई विभाग उत्तरकाशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed