{"_id":"93c6627df1124469ad0d1bc4a3337b13","slug":"career-counseling-and-guidance-for-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरियों में होते हैं शारीरिक-मानसिक परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरियों में होते हैं शारीरिक-मानसिक परिवर्तन
अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 31 Jan 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय बालिका इंटर श्रीनगर कालेज में 11वीं और 12वीं कक्षाओं की छात्राओं के लिए करियर काउंसिलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में किशोरावस्था के दौरान छात्राओं के मन-मस्तिष्क व विचारों में आने वाले परिवर्तनों के बारे में बताया गया।
परिवर्तनों को समझना जरूरी
प्रधानाचार्य विमला कंडारी ने कहा कि बाल्यावस्था से लेकर किशोरावस्था के दौरान न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक स्तर में भी कई परिवर्तन होते हैं। इन परिवर्तनों को समझना जरूरी है।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य काउंसलर शिक्षिका मीना गैरोला ने भी छात्राओं को सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए सलाह दी। इस मौके पर विद्यार्थियों से बाल्यावस्था से लेकर किशोरावस्था के बीच उनके विचारों में आए परिवर्तन और उनकी रुचियों के संदर्भ में सवाल किए गए।
विज्ञापन
छात्राओं ने भी रखे विचार
काउंसिलिंग में कई छात्राओं ने यह भी माना कि उनके अभिभावकों की डांट का सुखद अहसास उन्हें हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में अच्छे प्रतिशत लाने के बाद हुआ, जबकि पहले अभिभावकों का पढ़ाई के लिए कहना उन्हें बुरा लगता था।
इस मौके पर शिक्षिका लक्ष्मी राय, सरिता उनियाल, रेखा, हिमानी चंद्रा, पुष्पा घनियानी, माहेश्वरी, रोशनी, ललिता आदि मौजूद थे।