{"_id":"59b13d8a4f1c1bee7f8b4b1b","slug":"car-tank-power-was-fourty-two-leter-and-fill-to-fourty-seven-leter","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टंकी की क्षमता 42 लीटर, पेट्रोल डाल दिया 47 लीटर, मच गया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टंकी की क्षमता 42 लीटर, पेट्रोल डाल दिया 47 लीटर, मच गया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 07 Sep 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
petrol pump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप में घटतौली का मामला सामने आया है। जिस कार की टंकी की क्षमता ही 42 लीटर थी, उसमें 47 लीटर पेट्रोल डाल दिया गया। कार स्वामी के शिकायत करने पर पेट्रोल पंप मालिक और मैनेजर ने उनके साथ अभद्रता की। ग्राहक ने इस मामले में जिलापूर्ति अधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन
शिवालिक नगर निवासी फैक्ट्रीकर्मी राहुल शर्मा पुत्र सुनील कुमार शर्मा अपने दोस्त के साथ बुधवार शाम पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। उन्होंने पंप कर्मचारी से टंकी फुल करने की बात कही। कर्मचारी ने जब 47 लीटर पेट्रोल भरने की बात कही तो कार स्वामी चौंक गया।
विज्ञापन
पंप कर्मचारी को बताया कि उनकी कार की टंकी ही 42 लीटर की है, फिर भला उसमें 47 लीटर पेट्रोल कैसे आ सकता है। वह भी तब जब पहले से भी कुछ पेट्रेाल टंकी में था। पंप कर्मचारी के ठीक से जवाब न देने पर उन्होंने मैनेजर से बात करनी चाही तो मैनेजर ने भी अभद्रता कर दी। पंप मालिक से संपर्क साधा तो उनके तेवर भी कर्मचारियों की तरह रहे।
विज्ञापन
थक हार कर पीड़ित ने 47 लीटर पेट्रोल की कीमत अदा कर पर्ची ले ली। फैक्ट्री कर्मी ने अब जिलापूर्ति अधिकारी को पूरे मामले की शिकायत की है। इधर, इंडियन ऑयल के फील्ड अफसर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है, जांच करा रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।