{"_id":"13556cb99ad522ed96ec779473088999","slug":"car-fell-into-trench-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला मसूरी
Updated Sat, 26 Dec 2015 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी-देहरादून मार्ग में झील के पास सफेद रंग की क्रेटा हुंडई कार अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में एक युवती और तीन युवक सवार थे।
विज्ञापन
मंदार शाह (20) निवासी एमडीडीए कालोनी, देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क तक लाया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को कार संख्या यूके 07 बीएम 8087 मसूरी से देहरादून जा रही थी। मसूरी से करीब छह किलोमीटर दूर झील के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। ये चारों लोग मसूरी घूमने के बाद देहरादून लौट रहे थे।
विज्ञापन
ये हुए घायल
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार अचानक अनियंत्रित होकर झील की पार्किंग के पास से करीब डेढ़ सौ फीट नीचे गिरी। घायलों को देहरादून भेज दिया गया है।
घायलों में योगेश नेगी (22) पुत्र ठाकुर सिंह नेगी निवासी रेसकोर्स देहरादून, मयंक रावत (25) पुत्र सोबन सिंह रावत और अंकिता भट्ट (21) पुत्री शशिकांत भट्ट निवासी मोहकमपुर, देहरादून शामिल हैं।