फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car fell into the ditch, driver saved life by jumping

खाई में गिरी कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

Thu, 30 Jan 2020 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Car fell into the ditch, driver saved life by jumping
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर बुधवार लालपुल के समीप एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। चालक ने किसी तरह वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। उधर, खाई में गिरने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। दुर्घटना की खबर मिलते ही राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुनील सिंह पुत्र पंचराम निवासी बिसोई कालसी ओएनजीसी में अनुबंधित वाहन चालक वाहन है। बुधवार की सुबह 10 बजे वह वाहन में सवार होकर सरकारी काम से कोरूवा से लालपुल जा रहा था। लालपुल के पास उसके वाहन के ब्रेक फेल हो गए। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। चालक ने किसी तरह वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई। वाहन के खाई में गिरता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राजस्व सहायक घुटन सिंह चौहान ने बताया कि हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। जिसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed