फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car fell into gorge at kotdwar

उत्तराखंड: कोटद्वार में कुल्हाल बैंड के पास खाई में गिरी कार, चालक समेत पांच घायल

Sun, 09 Dec 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतपुली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतपुली Updated Sun, 09 Dec 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
car fell into gorge at kotdwar
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

पौड़ी-कोटद्वार हाईवे पर सतपुली-गुमखाल के बीच कुल्हाड़ बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सतपुली पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 सेवा के माध्यम से कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


सतपुली के थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि पौड़ी नगर पालिका क्षेत्र के च्वींचा गांव निवासी राकेश सिंह रविवार सुबह कार से अपने परिवार के साथ फरीदाबाद जा रहे थे। सतपुली से कोटद्वार आते वक्त सुबह करीब सवा नौ बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुल्हाड़ बैंड के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर 108 सेवा से कोटद्वार बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया। दुर्घटना में राकेश सिंह (52), उनकी पत्नी सरिता देवी (47), दोनों बेटे अंशुमन (11) एवं अभिनव (8) और कार चालक हरीश सिंह (30) घायल हो गए। सभी का राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार चल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन दुर्घटनाओं के लिए खतरनाक बना कुल्हाड़ बैंड 
कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गूमखाल और सतपुली के बीच स्थित कुल्हाड़ बैंड वाहन दुर्घटनाओं के लिहाज से खतरनाक हो चुका है। कई हादसों के बाद भी पुलिस, प्रशासन, परिवहन और लोनिवि का एनएच खंड यहां सड़क की सुध नहीं ले रहा है। पूर्व में यहां पर कई वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। गत 14 अप्रैल को यहां एक कार खाई में गिरी थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। दूसरी घटना, गत 30 अक्तूबर को हुई, जिसमें एक बोलेरो खाई में जा गिरी थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। कुल्हाड़ बैंड के साथ ही इसी मार्ग पर बैरगांव भी हादसों के लिहाज से डेंजर जोन बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed