{"_id":"5af67a8e4f1c1bdb408b49ac","slug":"car-fell-into-gorge-at-dhumakot","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुमाकोट और टिहरी में हुए हादसे, एक की मौत और 11 लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुमाकोट और टिहरी में हुए हादसे, एक की मौत और 11 लोग हुए घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धुमाकोट
Updated Sat, 12 May 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
कार खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के धुमाकोट में भौन मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक फार्मासिस्ट की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
धुमाकोट क्षेत्र के अंतर्गत भौन-धुमाकोट मार्ग पर राजकीय इंटर कॉलेज पीपली के समीप कार खाई में गिरने से एक फार्मासिस्ट की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। दुर्घटना में घायल दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रामनगर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आयुर्वेदिक अस्पताल भौन में तैनात फार्मासिस्ट पनियाला (रामोली) टिहरी निवासी विपिन लाल सौनी (27) पुत्र मणिक लाल अपने दोस्त ग्राम पाली नैनीडांडा निवासी धनपाल सिंह रावत (30) पुत्र होशियाल सिंह, संजय सिंह (30) प्रेम सिंह रावत, हर सिंह रावत (26) पुत्र चंदन सिंह व ग्राम पूरण (देवप्रयाग) निवासी कमल (38) पुत्र ध्रुव सिंह के साथ कार में सवार होकर धुमाकोट से भौन की ओर जा रहे थे, तभी राजकीय इंटर कॉलेज पीपली के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने घायलों निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुमाकोट, रामनगर भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं नई टिहरी में चंबा ब्लाक के सिलोगी संपर्क मोटर मार्ग पर शनिवार को सुबह 9:30 बजे एक मारुती कार 800 हादसे का शिकार हो गई। कार में सवार सात लोग घायल हो गए। सभी लोग चंबा ब्लाक के गुनोगी गांव निवासी हैं। ये लोग शादी में शामिल होने जा रहे थे। घायलों को उपचार के लिए चंबा के एक निजी अस्पताल में भती किया गया है। सभी की ठीक है।