फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car fell into ditch in Srinagar Garhwal Pauri one killed three injured coming from birthday party Uttarakhand

Srinagar Garhwal: जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे, खाई में गिरी कार, हादसे में एक की मौत, तीन घायल

Tue, 13 Jun 2023 12:07 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 13 Jun 2023 12:07 PM IST
सार

एक कार सड़क से करीब 40 मीटर नीचे गहरी खाई में अनियंत्रित होकर गिर गई है। कार में चार लोग सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Car fell into ditch in Srinagar Garhwal Pauri one killed three injured coming from birthday party Uttarakhand
हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोतवाली श्रीनगर को सुबह कंट्रोल रूम पौड़ी से भैंसकोट गांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक महोदय मय पुलिस बल और एसडीआरएफ के घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हैं।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। यहां एक कार भैंस कोट गांव के पास पानी की टंकी के निकट सड़क से करीब 40 मीटर नीचे गहरी खाई में अनियंत्रित होकर गिर गई है। कार में चार लोग सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। 
विज्ञापन


 मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया की चारों लोग खिरसू से हादसे में मारे गए मृतक चालक के बर्थडे पार्टी से आ रहे थे। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Bageshwar News: गिरेछीना मार्ग पर सड़क से नीचे गिरा पिकअप वाहन, हादसे में तीन लोगों की गई जान, तीन घायल


नाम पता घायल 
अंकित पुत्र जयकृत निवासी बलोडी श्रीनगर उम्र 33 वर्ष
शिशांक बहुगुणा पुत्र हीराबल्भ बहुगुणा निवासी उपरोक्त उम्र 31 वर्ष
सुशील सिंह पुत्र गजपाल सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 38 वर्ष

मृतक 
कौशल चमोली पुत्र मोहन चमोली निवासी ग्राम बलोडी श्रीनगर उम्र 36 वर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed